भारत ने मोहाली टेस्ट जीता
भारत ने मोहाली में खेला जा रहा दूसरा टेस्ट मैच 320 रनों से जीत लिया है. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिर्फ़ 195 रनों पर सिमट गई.
खेल के चौथे दिन ही दिखने लगा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम संकट में है क्योंकि 516 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पाँच विकेट 141 रनों के स्कोर पर ही गँवा दिए थे.
लेकिन पाँचवे दिन का खेल भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के क़ाबू में नहीँ आया और भारतीय गेंदबाज़ों ने पाँच विकेट जल्दी ही झटक लिए.
इस जीत के साथ भारत सीरिज़ में 1-0 से आगे हो गया है.
बड़ी बढ़त
सोमवार को भारत ने अपनी दूसरी पारी कुल 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए कुल 516 बनाने थे.
ज़ाहिर है दबाव ऑस्ट्रेलिया की टीम पर था कि वह या तो 516 का विशाल स्कोर बनाए या फिर मैच को ड्रॉ करवाए.
चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत ख़राब रही. हेडन (29रन) और कैटिच (20) के रूप में उसके पहले दो विकेट जल्दी ही गिर गए. दोनों विकेट हरभजन सिंह ने लिए. हसी एक रन बनाकर ईशांत की गेंद पर आउट हो गए.
भज्जी ने इसके बाद पोंटिंग को भी दो रन पर चलता किया. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर उस समय था चार विकेट पर 52 रन.
पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शेन वाटसन केवल दो रन ही बना पाए. वे ईशांत का शिकार हुए. उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर था पाँच विकेट पर 58 रन.
लेकिन इसके बाद क्लार्क और हैडिन ने पारी को संभाला और ऑस्ट्रेलिया के स्कोर को 100 के पार ले गए.
दिन का खेल ख़त्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने पाँच विकेट गवांकर 141 रन बना लिए थे. क्लार्क 42 और बैडिन 37 के स्कोर पर खेल रहे थे.
हरभजन सिंह ने तीन और ईशांत शर्मा ने दो विकेट लिए.
भारत की पारी
इससे पहले चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 341 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.
तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक भारत ने बिना कोई विकेट गँवाए 100 रन बनाए थे. चौथे दिन गंभीर और सहवाग ने खेल को आगे बढ़ाया. दोनों अच्छी फ़ॉर्म में थे.
गंभीर ने जहाँ अपना शतक पूरा किया तो सहवाग शतक बनाते-बनाते चूक गए. गंभीर वाइट की गेंद पर 104 रन बनाकर आउट हुए तो सहवाग ने 90 रन बनाए. इसके बाद गांगुली 27 रन बनाकर ली का शिकार हुए.
सचिन तेंदुलकर और धोनी ने मिलकर स्कोर को आगे बढ़ाया. धोनी 68 बनाकर खेल रहे थे लेकिन तभी 65वें ओवर में पारी समाप्ति की घोषणा कर दी गई. भारत ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications