For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2019 वर्ल्ड कप के 3 भारतीय खिलाड़ियों को देनी है 2003 WC टीम में जगह, गांगुली ने चुने नाम

नई दिल्ली: सौरव गांगुली के दौर से कोहली के युग तक भारत के पास प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी आए हैं जिन्होंने खेल को आगे बढ़ाया है। हाल ही में आकाश चोपड़ा ने गांगुली और कोहली के दौर की बेस्ट इलेवन चुनकर दोनों के बीच कागजी मुकाबला कराते हुए कहा था कि उनका आकलन यही है कि गांगुली की टीम कोहली की मौजूदा टीम को हरा देगी।

कागजों पर, भारत के 2019 विश्व कप टीम के तरह ही भारत की 2003 विश्व कप टीम मजबूत है।

2003 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया-

2003 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया-

सौरव गांगुली के नेतृत्व में 2003 में वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और गांगुली जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का अनुभव था। 2019 में विराट कोहली की टीम में खुद शिखर धवन, रोहित शर्मा और कोहली भी थे। जहीर खान, आशीष नेहरा, अजीत अगरकर और अनुभवी जवागल श्रीनाथ के चलते चार शीर्ष श्रेणी के सीमरों के साथ गांगुली का तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत दिख रहा था।

विराट कोहली के खिलाफ शिकायत दर्ज, BCCI लोकपाल के पास पहुंचा हितों में टकराव का मामला

2019 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया-

2019 वर्ल्ड कप की टीम इंडिया-

कोहली के पास जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी हैं जिन्होंने अपने खेल को सबसे ऊपर रखा। गांगुली का स्पिन विभाग अनुभवी हरभजन सिंह और अनिल कुंबले के साथ था, जबकि कोहली की स्पिन गेंदबाजी के विकल्प युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा थे।

कोहली की तरह है ये खिलाड़ी, हर चीज 100 mph की रफ्तार से करता है: नासिर हुसैन

गांगुली के नेतृत्व में, भारत 2003 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा लेकिन शिखर संघर्ष में ऑस्ट्रेलिया से हार गया। कोहली के नेतृत्व में, भारत 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा लेकिन नॉकआउट मुकाबले में न्यूजीलैंड से हार गया और इस तरह, टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

गांगुली को मिला 2019 के 3 खिलाड़ी 2003 में लेकर जाने का टास्क-

गांगुली को मिला 2019 के 3 खिलाड़ी 2003 में लेकर जाने का टास्क-

लेकिन अगर कोई विकल्प दिया जाता है, तो क्या दोनों कप्तान एक-दूसरे की टीमों में से किसी भी खिलाड़ी को अपनी टीम में चुनना चाहेंगे? यह सवाल एक प्रशंसक ने वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली से पूछा।

BCCI के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अपलोड किए गए चैट शो पर फैन का सवाल था, "वर्ल्ड कप 2019 की टीम से कोई तीन खिलाड़ी को चुनिए जिनको आप 2003 की वर्ल्ड कप टीम में रखना चाहेंगे और इसके पीछे का कारण क्या होगा, " मयंक अग्रवाल ने यह सवाल दादा को पढ़कर सुनाया। मंयक भी इस चैट शो का हिस्सा थे।

दादा ने लिए इन तीन खिलाड़ियों के नाम-

दादा ने लिए इन तीन खिलाड़ियों के नाम-

गांगुली ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा: "(विराट) कोहली, रोहित शर्मा और (जसप्रीत) बुमराह।" कारण बताते हुए गांगुली ने कहा: "तेज गेंदबाज (बुमराह) की गुणवत्ता। हम दक्षिण अफ्रीका में खेले, हालांकि हमने उस श्रृंखला में असाधारण रूप से अच्छी गेंदबाजी की। शीर्ष पर रोहित, और मैं नंबर 3 पर हूंगा। मुझे नहीं पता कि सहवाग शायद यह सुन रहे हैं और मुझे कल एक फोन आएगा,' लेकिन मैं इन तीनों को टीम में शामिल करूंगा।

गांगुली ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा विकल्प दिया जाता तो वह एमएस धोनी को चुनते। उन्होंने कहा, "एमएस धोनी भी - लेकिन जब आपने मुझे तीन विकल्प दिए हैं, मैं स्टंप के पीछे राहुल द्रविड़ के साथ काम चला लूंगा, क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया।"

Story first published: Sunday, July 5, 2020, 15:33 [IST]
Other articles published on Jul 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+