For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

18 जून को गुलाबी गेंद से खेला जाएगा पहला डे-नाइट फर्स्‍ट क्‍लास मैच

कोलकाता। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ईडेन गार्डेन में खेले जाने वाले पहले डे-नाईट टेस्ट मैच के लिए पूरी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोलकाता में पहली बार गुलाबी गेंद से दिन-रात्री टेस्ट मैच खेला जाएगा।

ONEINDIA के कैमरे से देखिये लखनऊ में तैयार हो रहे अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम का हाल

सौरव गांगुली जोकि बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन की भी जिम्मदारी संभाल रहे हैं वह देश में पहले डे-नाईट टेस्ट के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और वह इसके लिए ओवर टाइम भी कर रहे हैं। ईडन गार्डन में 18 जून से लेकर 21 जून तक कैब सुपर लीग का फाइनल मैच खेला जाना है जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

5 खिलाड़ी जो हासिल कर सकते हैं 10 हजार टेस्ट रन का आंकड़ा

गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले पहले मैच की तैयारियों में जुटे सौरव गांगुली ने कहा कि ईडेन गार्डेन पहला चार दिवसीय दिन-रात्री मैच गुलाबी गेंद से होस्ट करेगा। इस मैदान ने इससे पहले भी कई यादगार पल दिये हैं अब इसकी एक नयी शुरुआत हो रही है।

गांगुली ने कहा कि गुलाबी गेंद ही नया भविष्य हैं, यह टेस्ट क्रिकेट का अलग ही अनुभव होगा। इस मैच को सफल बनाने के लिए बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन पूरी कोशिश में जुटा हुआ है। इस मैच को देखने के लिए किसी भी तरह का टिकट नहीं लगाया गया है और मैच को देखने के लिए लोगों को निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा। मैच के प्रसारणकर्ता इसके टिकट स्कूली बच्चों को मुफ्त में बाटेंगे। मैच का प्रसारण दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा, इस मैच में हर्षा भोगले, वीवीएस लक्ष्मण, आकाश चोपड़ा कमेंट्री करेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+