For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शास्त्री उतारने जा रहे हैं विश्व कप में कोहली को नंबर 4 पर, गांगुली ने दी अपनी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली। अभी हाल ही में टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने एक बेहद अहम बयान दिया था जो बहुत ज्यादा सुर्खियों में ना छाने के बावजूद भी विश्व कप के लिहाज से टीम की रणनीति के बारे में बहुत कुछ बता रहा था। शास्त्री ने कहा था टीम प्रबंधन कोहली को विश्व कप में नंबर तीन की जगह नंबर चार पर बैटिंग करने के लिए उतारने पर विचार कर रहा है। शास्त्री का यह बयान हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को मिली कुछ चौंकाने वाली हार के संदर्भ में आया था।

शास्त्री के बयान पर गांगुली की प्रतिक्रिया-

शास्त्री के बयान पर गांगुली की प्रतिक्रिया-

बता दें कि भारतीय टीम का टॉप आर्डर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में ढह गया था। खासकर स्विंग लेती हुई गेंदों के सामने टीम इंडिया की पुरानी कमजोरी एक बार फिर से उजागर हो गई थी। इसके चलते शास्त्री ने इशारा किया था कि ऐसे हालातों में कोहली को जल्द आउट होने से बचाने के लिए नंबर चार पर उतारा जा सकता है। शास्त्री के बयान पर अब तक कोई बहुत बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई थी लेकिन अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

INDVSAUS: रहाणे और राहुल की होगी ODI में वापसी, रोहित को मिलेगा आराम

गांगुली ने शास्त्री की योजना पर उठाया सवाल-

गांगुली ने शास्त्री की योजना पर उठाया सवाल-

गांगुली ने कहा, 'विराट कोहली सीरीज में नंबर तीन पर खेलने के लिए वापसी करेंगे। मैं अखबार में पढ़ रहा था कि रवि कोहली को नंबर 4 पर खिलाना चाहते हैं। लेकिन मुझे नहीं पता तब नंबर 3 पर कौन सा बल्लेबाज खेलेगा। हो सकता है अंबाती रायडू नंबर 3 पर बैटिंग करें लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोहली को नंबर 4 पर भेजना सही फैसला होगा क्योंकि कोहली नंबर 3 के बड़े बल्लेबाज हैं और रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली टॉप तीन में भारत की ताकत हैं।'

'अपने ताकत के साथ छेड़खानी ना करें'

'अपने ताकत के साथ छेड़खानी ना करें'

अपने इस बयान से गांगुली ने साफ कर दिया है कि भारत को अपनी असली ताकत के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए और विराट कोहली नंबर तीन पर बेस्ट बल्लेबाज हैं। बता दें कि शास्त्री ने कहा था, 'हमारे टॉप तीन में अच्छी बात यह है कि हम उनको परिस्थितियों की मांग के हिसाब से अलग कर सकते हैं। फिलहाल भारतीय टीम कीवीलैंड के दौरे से स्वेदश वापसी की ओर है जहां भारत को अपनी जमीन पर ऑस्ट्रेलिया की चुनौती का सामना करना है।

Story first published: Tuesday, February 12, 2019, 11:49 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+