Sourav Ganguly is discharged from hospital नई दिल्लीः बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली को रविवार को कलकत्ता में अपोलो हॉस्टिपल से छुट्टी मिल गई है। बताया गया है पूर्व भारतीय कप्तान की हालत अब स्थिर है। गांगुली को कुछ ही दिनों के अंदर दूसरी बार एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था और उनको कुछ हफ्तों के लिए पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है।
गुरुवार को दादा की दूसरी एंजियोप्लास्टी की गई और दो बंद धमनी नलिकाओं में दो स्टेंट डाले गए। दरअसल साल की शुरुआत में ही गांगुली को सीने में दर्द की शिकायत हुई थी और उनकी कोलकाता में ही एंजियोप्लास्टी कर दी गई थी। हालांकि डॉक्टरों ने आशंका जताई थी कि गांगुली की सर्जरी दूसरी बार कराने की भी जरूरत पड़ सकती है। लेकिन यह एक ही महीने में पड़ जाएगी, ऐसा नहीं सोचा गया था।
बुधवार को जब दोबारा उन्होंने सीने में दर्द और जलन की शिकायत की तो गुरुवार को दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई और बचे हुए दोनों ब्लॉकेज में दो नये स्टेंट लगाये गये हैं।
इससे पहले डॉक्टरों ने कहा था कि गांगुली का दिल 20 साल के युवा की तरह काम कर रहा है। लेकिन हम यह समझते हैं कि गांगुली की कोरोनरी धमनियों में दिक्कत रही है।
"गांगुली ठीक हैं और उनका दिल एक सामान्य व्यक्ति की तरह मजबूत है। उनके पास एक असमान रिकवरी थी और हमें उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों के भीतर, वह सामान्य जीवन में वापस आ पाएंगे," निजी अस्पताल ने सीनियर डॉक्टर ने कहा जहां दादा को भर्ती कराया गया था।
उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान को सख्त दिनचर्या का पालन करने की जरूरत है और कुछ महीनों के लिए दवा पर रहने की जरूरत है।