Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुशर्रफ़ के चहेते हैं धोनी

मुशर्रफ़ पहले भी धोनी की तारीफ़ कर चुके हैं

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की दुनिया का सबसे चमकदार और दिलचस्प सितारा बताया है.

उनका कहना है कि भारतीय टीम के कप्तान धोनी मौजूदा दौर के सबसे रोचक और मनोरंजक क्रिकेटिंग शख़्सियत हैं.

एक इंटरव्यू में परवेज़ मुशर्रफ़ ने कहा, "सचिन तेंदुलकर दुनिया निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटर हैं लेकिन धोनी जितना मज़ेदार कोई नहीं है."

परवेज़ मुशर्रफ़ ने इस इंटरव्यू में पूरी भारतीय टीम की भी प्रशंसा की और कहा कि टीम पिछले कुछ सालों से लगातार अच्छे खेल का प्रदर्शन कर रही है.

उन्होंने पाकिस्तान में क्रिकेट की हालत पर चिंता प्रकट की और कहा कि उसे देखकर उन्हें बहुत दुख होता है, उन्होंने कहा, "टीम का मनोबल पूरी तरह गिरा हुआ है, टीम को लेकर हर रोज़ कोई न कोई विवाद सामने आता रहता है."

उन्होंने कहा कि इससे ठीक विपरीत "भारतीय क्रिकेट से मैं बहुत प्रभावित हुआ हूँ, मुझे कहना ही होगा कि भारत में बहुत सारे शानदार खिलाड़ी हैं."

मुशर्रफ़ भारत के खिलाड़ियों की पहले भी तारीफ़ करते रहे हैं, धोनी का हेयर स्टाइल उन्हें ख़ास पसंद रहा है और कुछ साल पहले उन्होंने क्रिकेटर बालाजी की भी प्रशंसा की थी.

इन दिनों लंदन में रह रहे मुशर्रफ़ ने कहा,"किसी दौर में मैंने उनके हेयर स्टाइल की तारीफ़ की थी, अब उन्होंने बाल छोटे करा लिए हैं लेकिन वे अब भी सबसे आकर्षक क्रिकेट खेलते हैं."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+