नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली मैच से भले ही संन्यास ले चुके हों लेकिन वो अक्सर अपने फैंस का मनोरंजन करते दिखते हैं। अभी हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा था जिसमें सौरव एक डांस बार में डांस करते हुए दिख रहे थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक पिज्जा ब्वॉय की भूमिका में नजर आ रहे हैं। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रह है। दरअसल पिज्जा हट ने सौरव की क्रिकेट एकेडमी में एक इवेंट का आयोजन किया था जिसका नाम रखा गया था क्रिकेट विद रणविजय। दरअसल रणविजय एक मशहूर टीवी एक्टर हैं, इस दौरान खिलाड़ी नेट में मैच प्रैक्टिस कर रहे हैं औक इसी बीच रणविजय ने पिज्जा ऑर्डर कर दिया।
हुआ कुछ यूंः दरअसल इस मैच प्रैक्टिस के दौरान पहुंचे डिलिवरी ब्वॉयज को रणविजय ने चुनौती दे दी जिसके बाद शुरुआत में तो उस लड़के की बैटिंग देखकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े लेकिन इसके बाद जब इस बल्लेबाज ने बाएं हाथ से बल्लेबाजी करनी शुरू की तो सभी भौचक्के रह गए। दरअसल इस दौरान खिलाड़ी ने कुछ शानदार शॉट लगाए और बाएं हाथ से गेंदबाजी भी करी । इसके बाद लोगों को थोड़ा भ्रम हुआ तो उन्होंने जब इस डिलिवरी ब्वॉय का मास्क हटाया तो ये कोई और नहीं बल्कि क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी रहे सौरव गंगुली थे। गौरतलब हो की सौरव गांगुली अपने करियर में लंबे-लंबे छक्कों के लिए काफी फेमस थे और उनकी कप्तानी के वक्त भारत ने कई कीर्तिमान भी रचे हैं। गौरतलब हो की इन दिनों आईपीएल की धूम मची है ऐसे में सौरव गांगुली ने इस सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की थी।