Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अपनी बॉयोपिक में इस एक्टर को अपना रोल निभाते देखना चाहते हैं सौरव गांगुली

नई दिल्ली: मैरी कॉम से लेकर एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और अब '83' के नाम से बॉलीवुड में एक और स्पोर्ट्स पर्सन की जिंदगी पर फिल्म बन रही है। इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड को हमेशा स्पोर्ट्समैन पर बायोपिक्स बनाना पसंद है। एक अन्य क्रिकेटर, जिसकी बायोपिक लोग देखना काफी पसंद करेंगे वे हैं सौरव गांगुली जो इस समय बीसीसीआई के मुखिया भी हैं। गांगुली की कप्तानी में ही टीम इंडिया को आक्रामक अंदाज अपनाने का श्रेय दिया जाता है। गांगुली को क्रिकेट में सबसे इंटेलिजेंट दिमाग के अलावा एक शानदार प्रशासक भी माना जाता है।

ऋतिक रोशन दादा की पहली पसंद-

ऋतिक रोशन दादा की पहली पसंद-

ऐसे में दादा की बॉयोपिक बनेगी तो लोग उनके शुरुआती जीवन को जरूर जानना चाहेंगे जो भारतीय टीम में आने से पहले उन्होंने देखा और साथ ही उनकी कप्तानी में व कप्तानी के बाद पर्दे के पीछे क्या हुआ ये जानने की भी दिलचस्पी कम नहीं होगी। खासकर भारतीय कोच रहे ग्रेग चैपल के साथ उनके विवाद को लोग आज भी जानना चाहते हैं। इतना ही नहीं, गांगुली ने पहले ही उस अभिनेता को चुन लिया है, जिसे वह अपनी भूमिका निभाते हुए देखना चाहते हैं और वह कलाकार और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन हैं।

सुपर 30 में पहले ही आनंद कुमार बन चुके हैं ऋतिक

सुपर 30 में पहले ही आनंद कुमार बन चुके हैं ऋतिक

हाल ही में एक टॉक शो में जब सौरव से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनाई जाए तो उनके किरदार को निभाने वाला कौन होगा तो पूर्व क्रिकेटर को जवाब देने में समय नहीं लगा और उन्होंने कहा, "ऋतिक रोशन, मैं उन्हें सबसे ज्यादा पसंद करता हूं"। खैर, इसमें कोई शक नहीं कि ऋतिक एक अभिनेता के तौर पर शानदार हैं और लोग उनको दादा की भूमिका में देखकर आश्चर्यचकित नहीं होंगे। उन्होंने हाल ही में आनंद कुमार की बायोपिक, सुपर 30 में शानदार काम किया था।

6 विकेट, 0 रन: नेपाल की अंजलि ने T-20i में रचा इतिहास, केवल 5 गेंदों में जीत गई टीम

'वार' के अभिनेता को 'दादा' बनते देखना होगा मजेदार

'वार' के अभिनेता को 'दादा' बनते देखना होगा मजेदार

साथ ही बता दें कि ऋतिक की नवीनतम फिल्म 'वार' ने बॉक्स ऑफिस पर विभिन्न बेंचमार्क पार कर लिए हैं। इस फिल्म ने भारत में लगभग 320 करोड़ रुपए की कमाई की है और यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। फिल्म की सफलता को देखते हुए इसकी अगली कड़ी भी बनने की खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक, बॉक्स ऑफिस पर इसकी बड़ी सफलता के बाद यशराज फिल्म्स ने फ्रैंचाइज़ी के दूसरे भाग को हरी झंडी दे दी थी। टाइगर श्रॉफ के किरदार को शायद ही अगले कड़ी में रिपीट किया जाए लेकिन ऋतिक इसका एक हिस्सा होंगे।

Story first published: Tuesday, December 3, 2019, 9:38 [IST]
Other articles published on Dec 3, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+