oi-Ankur
कोलकाता| जगमोहन डालमिया के निधन के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष कौन होगा इस पर भी सवाल खड़े हो गये हैं। खबर है कि यह पोस्ट भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को मिल सकती है।
बीसीसीआई अंतरिम पद को लेकर दिमागी चालें शुरू
आईये जानते हैं खबर विस्तार से...
- खबर है कि सीएबी के संयुक्त सचिव और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) का अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
- लेकिन खुद गांगुली इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।
- हालांकि अस्सी प्रतिशत लग रहा है कि गांगुली को अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
- क्योंकि गांगुली ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की है।
- यही नहीं गांगुली के डालमिया के बेटे अभिषेक भी थे इसलिए कयास लगाये जा रहे हैं कि डालमिया का परिवार चाहता है कि गांगुली ही अध्यक्ष बने।
- हालांकि गांगुली ने सीएबी अध्यक्ष बनने को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।
- मीडिया की रिपोर्ट की माने तो गांगुली को मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी का काफी नजदीकी माना जाता रहा है और ममता ने हाल ही में राज्य की
- ओर से आयोजित एक रियलिटी बिजनेस टीवी शो का मेजबान गांगुली को ही बनाया है।
- इसलिेए चर्चा गर्म है कि सीएबी के अध्यक्ष गांगुली ही होंगे।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Thursday, September 24, 2015, 12:58 [IST]
Other articles published on
Sep 24, 2015