For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

तो क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है, गांगुली इन तो धोनी आउट, जानें क्या बोले 'दादा'

नई दिल्ली। ऐसा लग रहा है कि भारतीय क्रिकेट का इतिहास एक बार फिर खुद को दोहरा रहा है। 2003 में विश्व कप फाइनल तक का सफर तय करने वाली टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर भारतीय क्रिकेट की कमान संभालने को तैयार हैं। और अपने आने से पहले ही कई चीजों को लेकर उन्होंने अपना रुख साफ कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के भावी अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर भी अपना रुख साफ करते हुए कहा कि वह इस बारे में पहले चयनकर्ताओं से बात करेंगे और फिर उसके बाद ही इस पर कोई फैसला लिया जायेगा। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक नया सवाल उभर आया है। क्या धोनी के साथ वही होगा जो 2005 में सौरव गांगुली के साथ हुआ था। जैसे ही टीम इंडिया की कमान धोनी के हाथों में गई, उसके कुछ वक्त बाद ही सौरव गांगुली को टीम से बाहर जाना पड़ा था, तो क्या इस बार बीसीसीआई की कमान गागंली के हाथों में आते ही लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे एमएस धोनी को अपने रिटायरमेंट को लेकर फैसला देना ही होगा।

और पढ़ें: IPL2020: अपना पहला खिताब जीतने को तैयार Kings XI पंजाब, कोच अनिल कुंबले ने बताया क्या है प्लान

39 वर्षीय धोनी विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वह अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भी नहीं खेलेंगे। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 24 अक्टूबर को होगा।

सौरभ गांगुली के आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष बनने के दो दिन बाद 24 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनी जाएगी। पहले यह चयन 21 अक्टूबर को होना था।

गांगुली बोले धोनी को लेकर पहले चयनकर्ताओं से करूंगा बात

गांगुली बोले धोनी को लेकर पहले चयनकर्ताओं से करूंगा बात

सौरव गांगुली ने बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'जब चयनकर्ताओं से 24 अक्टूबर को मिलूंगा तो मैं इस पर बात करूंगा कि वे लोग क्या सोच रहे हैं। इसके बाद मैं अपने विचार रखूंगा।'

सौरव गांगुली से जब पूछा गया कि क्या क्रिकेटर इतना लंबा ब्रेक ले सकता है तो पूर्व कप्तान ने कहा, 'जब ऐसा हुआ तो मैं भूमिका में नहीं था। चयनकर्ताओं से मेरी पहली बैठक 24 को होनी है।'

गांगुली बोले- जानना चाहूंगा धोनी के दिल की बात

गांगुली बोले- जानना चाहूंगा धोनी के दिल की बात

गांगुली ने यह भी कहा कि वह धोनी से बात करके उनकी राय भी जानना चाहेंगे। गांगुली ने कहा, 'हमें यह भी देखना होगा कि धोनी क्या सोचते हैं। मैं उनसे भी बात करके यह जानना चाहूंगा कि वह क्या चाहते हैं और क्या नहीं चाहते हैं।'सौरव गांगुली 24 अक्टूबर को ही कप्तान विराट कोहली से मुलाकात करेंगे।

धोनी के रिटायरमेंट पर भी बोले सौरव गांगुली

धोनी के रिटायरमेंट पर भी बोले सौरव गांगुली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने साफ किया कि 23 अक्टूबर को पदभार संभालने के बाद वह सिलेक्टर्स और कप्तान से बात करेंगे। इससे पहले चयनकर्ताओं की बैठक 21 अक्टूबर को होनी थी लेकिन अब यह 24 अक्टूबर को हगी। इसमें देवधर ट्रॉफी के लिए भारत ए, बी और सी टीमों का भी चयन होगा।

बदलाव को तैयार रहे भारतीय क्रिकेट

बदलाव को तैयार रहे भारतीय क्रिकेट

भारतीय टीम अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी जो तीन नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी। धोनी ने हालांकि अभी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा नहीं की है और सिलेक्टर्स ने बार-बार साफ किया है कि वह अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को जेहन में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 14:55 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+