'भारत को टी20 विश्वकप चैम्पियन बनायेगी बिलियन चीयर्स जर्सी', सौरव गांगुली ने बताया क्यों है खास आधिकारिक जर्सी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार (13 अक्टूबर) को टी20 विश्वकप के लिये भारतीय टीम की आधिकारिक जर्सी को लॉन्च किया है जिसका नाम बिलियन चीयर्स जर्सी रखा गया है। बीसीसीआई ने इस जर्सी को लेकर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फोटो और एड वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें फैन्स नई जर्सी का लुत्फ उठा सकते हैं। जर्सी में जिस तरह का पैटर्न देखने को मिल रहा है उसके पीछे भारतीय क्रिकेट के करोड़ों फैन्स को प्रेरणास्त्रोत माना गया है। उल्लेखनीय है कि यह फैन्स जर्सी है जिसे भारतीय क्रिकेटर्स भी इस साल टी20 विश्वकप में पहने हुए नजर आयेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मौके पर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम दुनिया भर से मिलने वाले सपोर्ट को एन्ज्वॉय करती है और फैन्स की ऊर्जा और उत्साह को इस जर्सी के जरिये सेलीब्रेट किया जायेगा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का यह भी मानना है कि यूएई में खेले जाने वाले टी20 विश्वकप में यह नई जर्सी भारतीय टीम को सपोर्ट और समर्थन का उत्साह देकर चैम्पियन बनाने में मदद करेगी।

और पढ़ें: 'उसके लिये नहीं है टी20 विश्वकप की टीम में जगह', कायरन पोलार्ड ने इन फॉर्म सुनील नरेन पर बड़ा बयान

जर्सी लॉन्च के मौके पर सौरव गांगुली ने कहा,'भारतीय क्रिकेट टीम को न सिर्फ भारत से बल्कि दुनिया भर से समर्थन मिलता है जिसका हम लुत्फ उठाते हैं और उनके इस उत्साह और ऊर्जा को सेलिब्रेट करने के लिये इस जर्सी से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इस जर्सी से हमारी टीम को बेशक वो जुनूनी समर्थन मिलेगा जो कि इस टी20 विश्वकप में उन्हें चैम्पियन बनाने में अहम योगदान देगा। हम एमपीएल स्पोर्टस से मिलने वाले से हमारी मर्चेंडाइज को लेकर मिलने वाले समर्थन के लिये शुक्रगुजार हैं जो कि काफी सस्ते और अच्छे सामान उपलब्ध कराते हैं।'

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि खिलाड़ियों के अंदर अपने फैन्स के प्रति काफी सम्मान है और जर्सी का आधिकारिक डिजाइन काफी खास है। जर्सी के डिजाइन को स्ट्राइकिंग बताते हुए कोहली ने कहा कि हमारे खिलाड़ी इस जर्सी को पहनने को लेकर काफी उत्सुक हैं और इसे पहन कर अपने फैन्स को गर्व महसूस कराना चाहते हैं।

और पढ़ें: T20 WC से पहले स्टार स्पोर्टस ने रिलीज किया 'मौका-मौका' कैंपेन, भारत-पाक मुकाबले को लेकर जारी हुआ वीडियो

उन्होंने कहा,'हमारे मन में फैन्स के लिये काफी सम्मान है जिन्होंने इस आधिकारिक जर्सी को ज्यादा खास बनाया है। इस जर्सी का डिजाइन काफी स्ट्राइकिंग है और जो हमने पहले पहने हैं उससे अलग हैं। यह हमें आराम के साथ जोश भी देगी ताकि हम अपने प्रदर्शन में पूरा ध्यान देकर अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें। हम सभी टीम के नये रंग को देखकर काफी खुश हैं और अपने प्रदर्शन से करोड़ों फैन्स को गर्वान्वित करने के लिये तैयार हैं।'

Story first published: Wednesday, October 13, 2021, 22:17 [IST]
Other articles published on Oct 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+