हार का ठीकरा चयनकर्ताओं पर

By Staff

हेडिंग्ले, 22 जुलाई: दक्षिण अफ्रीका के साथ खेली जा रही टेस्‍ट सीरीज के दूसरे मैच में शर्मनाक हार के बाद इंग्‍लैंड टीम के कप्‍तान माइकल वान ने हार का ठीकरा चयनकर्ताओं पर फोड़ दिया।

ब्रिटेन के एक समाचार पत्र से बातचीत में माइकल वान ने कहा है कि दुविधा में पड़े चयनकर्ताओं के कारण उनकी टीम को इनती बड़ी शिकस्‍त मिली है। पिछले पांच साल में अपने घर में यह सबसे बड़ी हार है।

बैटिंग, बाउलिंग और फी‍ल्डिंग तीनों में फेल साबित हुई इंग्लैंड की टीम के बारे में वान का कहना है कि चयनकर्ताओं के दुविधापूर्ण रवैये के कारण यह स्थिति आयी है।

वान ने कहा कि मैच के दौरान ऐसा लग रहा था कि टीम चुनते वक्त चयनकर्ता संतुलित टीम नहीं बना पाये। कोलिंगवुड को टीम से बाहर किये जाने के निर्णय की वान ने कड़ी निंदा की।

उन्‍होंने कहा कि पॉल कोलिंगवुड को बाहर करना, खराब फार्म में चल रहे टिम एंब्रोस को छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतारना और नए गेंदबाज डरेन पीटरसन को टीम में शामिल किए जाने का फैसला इंग्लैंड टीम के लिए खराब सिद्ध हुआ है। हालांकि वान ने पीटरसन की तारीफ करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्‍य है कि पीटरसन आतिशी गेंदबाजी नहीं कर पाये।

Story first published: Tuesday, July 22, 2008, 15:13 [IST]
Other articles published on Jul 22, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+