Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'केवल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान के साथ सभी खेलों में संबंध खत्म करे भारत'

नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारतीय और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों को लेकर तमाम दिग्गजों में गजब की एकजुटता बनी है। पहले से ही धरातल में चल रहे इन संबंधों को लेकर अब भविष्य में और भी काले बादल छा चुके हैं। यहीं नहीं, अब तो बीसीसीआई भी पाकिस्तान का बहिष्कार करने वाली मुहिम का नेतृत्व करने में पीछे नहीं रहना चाहता है। भारत में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने संकेत दिए है कि वह विश्व कप से पाकिस्तान को बैन करने के लिए आईसीसी से बात कर सकता है।

इससे पहले हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी भी कह चुके हैं कि भारत को पाक के साथ किसी तरह के क्रिकेट संबंध नहीं रखने चाहिए। अब भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी भज्जी की राय से पूरी तरह इत्तेफाक जताया है। हालांकि, गांगुली ने ये नहीं बताया कि क्या भारत को केवल एक लीग मैच में पाक का बहिष्कार करना चाहिए या फिर सेमीफाइनल या फाइनल में पाक से भिड़ंत होने की स्थिति में विश्व कप ही छोड़ देना चाहिए।

गांगुली ने कहा, 'ये 10 टीमों का विश्व कप है और हर टीम लीग चरण में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेलेगी। इसलिए मुझे नहीं लगता कि भारत अगर एक मैच नहीं खेलता है तो उसको कोई दिक्कत होने वाली है।' इसके साथ ही गांगुली यह भी मानते हैं कि विश्व कप में भारत के बगैर जाना काफी मुश्किल होगा। लेकिन इसके बावजूद भी पाकिस्तान को कड़ा संदेश देना होगा, ऐसा 'दादा' का मानना है।

गांगुली ने कहा, 'भारत के लोगों की जो भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, वे सही हैं। इस हमले के बाद मेरा मानना है कि भारत को ना केवल क्रिकेट बल्कि हॉकी, फुटबॉल जैसे खेल भी पाकिस्तान के साथ खेलने छोड़ देने चाहिए। हमको पाक से किसी भी प्रकार के खेलों में कोई संबंध नहीं रखना चाहिए। '

Story first published: Thursday, February 21, 2019, 13:25 [IST]
Other articles published on Feb 21, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+