नई दिल्ली। आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल 11 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही तीसरी बार खिताब हासिल करने वाली चेन्नई ने मुंबई की बराबरी कर ली है। इस खिताब को हासिल करने में सबसे बड़ी भूमिका चेन्नई के कप्तान धोनी की रही जिन्होंने अपनी कूल कप्तानी से न केवल मैच जिताए बल्कि अपने बल्ले से भी धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपने आलोचकों को शांत कर दिया। गौरतलब हो की आईपीएल के पिछले सीजन में धोनी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और इस सीजन जब चेन्नई की टीम की नीलामी हुई तो लोगों ने उनकी टीम को बूढ़ों की सेना कहा था लेकिन इस सीजन धोनी ने सभी का मुंह बंद कर दिया। सीरीज जीतने के बाद लोग धोनी की तारीफ कर रहे हैं ऐसे में पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने भी धोनी की तारीफ की।
सौरव गांगुली ने की तारीफः हैदराबाद के साथ खेले गए फाइल मैच में वाटसन के शानदार शतक के दम पर चेन्नई ने 8 से फाइनल मुकाबला जीता। इस जीत के बाद धोनी की तारीफ में सौरव गांगुली ने कहा की धोनी ने अपनी फिटनेस पर बहुत मेहनत की है। गांगुली ने कहा की धोनी ने अपनी एक जरूरत पैदा की है जो इस सीरीज में उनके लिए एक गेमचेंजर साबित हुआ है। दादा ने कहा की जब आप लोगों के अंदर ये भावना पैदा कर देते हैं की अभी भी आपकी बहुत जरूरत है तो यह आप के लिए बहुत मददगार साबित होते हैं। गांगुली ने कहा की महान खिलाड़ियों को उनका वक्त लेने देना चाहिए। बढ़ती उम्र के सवाल पर दादा ने कहा की उम्र का कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है ये कोई बड़ी बात नहीं है। गौरतलब हो की माही ने इस साल अपनी टीम को जिताते हुए 455 रन बनाए जिसमें 79 सर्वाधिक स्कोर के साथ तीन अर्धशतक बनाए थे। इसमें उनका 22 गेंदों पर लगा अर्धशतक भी शामिल था. वहीं 2017 में दोनी ने केवल 290 रन ही बनाए थे।