सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की जमकर की तारीफ, टीम इंडिया में खेलने को लेकर कही बड़ी बात


नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन की अगर बात करें तो युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीजन बेहद खास रहा है। अपने प्रदर्शन के दम पर कई युवा खिलाड़ियों ने अपना लोहा मनवाया है। चाहे बात गेंदबाजी की हो या बल्लेबाजी की दोनों ही प्रारूपों में युवा खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। अगर बात युवाओं की शानदार पारी की बात करें तो सबसे पहले जो नाम आता है वो है रिषभ पंत का। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पंत की 63 गेंदों में 128 रन की नाबाद पारी ने सभी का दिल जीत लिया था। उनके इस प्रदर्शन पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने भी उऩकी खासा तारीफ की थी। ऐसे में रिषभ की पारी से प्रभावित होकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा की रिषभ को अपना ये प्रदर्शन ऐसे ही बरकार रखना होगा। उन्होंने कहा की विकेटकीपर और बल्लेबाज इस खिलाड़ी को अफगानिस्तान से होने वाले मैच में मौका मिल सकता है।

सौरव गांगुली ने कही ये बड़ी बातः रिषभ पंत के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए गांगुली ने कहा की मैं सोचता हूं की रिषभ पंत का भविष्य बहुत अच्छा है लेकिन उनको अपना प्रदर्शन यूं ही बरकरार रखना होगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा की मैंने अभी हाल ही में ईशान किशन की आतिशी पारी के बारे में भी सुना। ऐसे में मेरा मानना है की इन युवाओं के अंदर बहुत प्रतिभा है लेकिन उनको इस प्रदर्शन को ऐसे ही बरकरार रखने की जरूरत है अगर भारतीय क्रिकेट में सेलेक्ट होना है तो। उन्होंने कहा की ईशान और पंत का समय आएगा लेकिन उन्हें अभी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना होगा।

विकेटकीपर को लेकर कही बड़ी बातः विकेटकीपर के सवाल पर गांगुली ने कहा की धोनी का अभी कोई विकल्प नहीं है। वहीं अगर दिनेश कार्तिक की बात करें तो उस खिलाड़ी के अंदर भी बड़ी क्षमता है। उन्होंने कहा की कार्तिक का भी समय आएगा लेकिन अभी धोनी का कोई विकल्प नहीं है। कार्तिक के बारे में उन्होंने कहा की इस खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के चांस बढ़ गए हैं जबसे उसने निदास ट्रॉफी में छक्का मारकर जीत दिलाई थी। गांगुली ने कहा की कार्तिक एक शानदार खिलाड़ी हैं।

Story first published: Saturday, May 12, 2018, 15:30 [IST]
Other articles published on May 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+