भारतीय क्रिकेट को पारदर्शी बनाने के लिए इसमें सुधार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरएम लोढ़ा समिति का गठन किया था। उनकी सिफारिशों पर क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ बंगाल यानी कैब के प्रेसिडेंट और इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली खुलकर सामने आए हैं।
उन्होंने व्यक्तिगत राय जाहिर करने से इनकार करते हुए कहां कि इन अनुशंसाओं पर बीसीसीआई का फैसला अंतिम एवं मान्य होगा। रियो ओलम्पिक्स : इन 5 भारतीय खिलाड़ियों से पदक जीतने की है सबसे ज्यादा उम्मीद
यह बात उन्होंने मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के एनुअल प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी के बाद कही। उन्होंने कहा कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों पर बीसीसीआई ही अंतिम निर्णय लेगा और हम उसी के हिसाब से चलेंगे।
उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के अधीन है इसलिए इसपर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी। इस मौके पर उन्होंने विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विराट एक शानदार प्लेयर हैं और उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम बहुत आगे जाएगी।
उन्होंने तो कोहली की तारीफ में यह तक कह दिया कि वह लम्बे वक्त तक भारतीय क्रिकेट को सेवाएं देंगे और सर्वकालिक खिलाड़ी बनेंगे।