धोनी की तारीफ करने पर विराट कोहली को लेकर सौरव गांगुली ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज अपने नाम की। इस दौरान वनडे सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी के करियर से अंधेरा छटा और उन्होंने लगातार तीन पचासे जड़े। महेंद्र सिंह धोनी के इस प्रदर्शन की तारीफ हर तरफ हुई। साल 2018 उनके 14 साल लंबे क्रिकेटिंग करियर का सबसे खराब साल साबित हुआ था। उन्होंने इस साल 20 वनडे मैचों की 13 पारियों में 25 के मामूली औसत और 71.43 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 275 रन बनाए थे। उनके लचर प्रदर्शन पर उनके संन्यास लेने की बात होने लगी थी। लेकिन अपने प्रदर्शन से उन्होंने आलोचकों को करारा जबाव दिया।

महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन की तारीफ खुद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने की थी। धोनी की तारीफ करते हुए विराट ने कहा था कि धोनी से ज्यादा क्रिकेट के लिए समर्पित खिलाड़ी कोई नहीं है। विराट ने कहा था कि 'एक टीम के रूप में हम धोनी के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने रन बनाए जो लय और आत्मविश्वास को फिर पाने के लिए जरूरी है। खास तौर पर जब आप बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।' बाहर बहुत कुछ होता है। लोग बहुत कुछ कहते हैं लेकिन हमें पता है कि भारतीय क्रिकेट के प्रति धोनी से ज्यादा समर्पित कोई नहीं है। लोगों को उन्हें कुछ राहत देनी चाहिए क्योंकि उन्होंने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया है।'

विराट की इन बातों की की सराहना खुद कप्तान सौरव गांगुली ने की है। धोनी के इस प्रदर्शन से पहले लोगों की राय थी कि धोनी को युवा ऋषभ पंत के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए लेकिन विराट की तारीफों के बोल की तारीफ खुद सौरव गांगुली ने की। उन्होंने कहा कि 'दोनों खिलाड़ियों ने भारत के लिए एक साथ काफी मैच खेले हैं और यह चीज देखने लायक है कि वो अपने पूर्व कप्तान के साथ पिछले काफी दिनों से डट कर खड़े रहे हैं। मैंने देखा है कि कोहली पिछले 15-16 माह से धोनी को उपेक्षित होने से बचा रहे थे। इस तरह ही एक महान टीम बनती है। कोई भी टीम तब तक महान नहीं होती जब तक खिलाड़ियों में आपस में एक-दूसरे के लिए सम्मान ना हो।'

बता दें कि धोनी ने मेलबर्न में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में नाबाद 87 रन की पारी खेलीं और भारत को सात विकेट से जीत दिलाकर ही वापस लौटे। भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में धोनी 51 और एडिलेड वनडे में विराट कोहली के शतक के बाद वो धोनी ने 55 की पारी खेली थी और भारत को जीत दिलाई थी।

Story first published: Sunday, January 20, 2019, 16:43 [IST]
Other articles published on Jan 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+