
रिषभ और पृथ्वी का प्रदर्शन:
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के दो युवा बल्लेबाज रिषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने निर्भिक होकर बल्लेबाजी की और अपने प्रदर्शन से सभी को अपनी ओर आकर्षित किया। इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने शतक लगाया तो पृथ्वी ने अपने करियर के पहले मैच में ही शतक लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शॉ को पूरी सीरीज में 118.5 के औसत से 237 रन बनाने किए मैन ऑफ द सीरीज मिली।
|
ट्विटर पर सौरव ने की रिषभ की तारीफ:
रिषभ पंत की तारीफ करते हुए सौरव गांगुली ने ट्वीट करते हुए लिखा रिषभ जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी कम मिलते हैं। वह क्रीज पर ताजगी लाते हैं।यह नैचुरल है। यह भारत के लिए बड़ा गेम चेंजर साबित हुआ होने वाला खिलाड़ी है।

गांगुली पहले भी कर चुके हैं सपोर्ट:
यह पहला मौका नहीं है जब रिषभ की सौरव ने तारीफ की हो।इससे पहले एशिया कप में रिषभ के ना चुने जाने पर इस फैसले को हैरान करने वाला फैसला बताया था। गांगुली ने कहा था, 'मुझे लगता है कि पंत वनडे के लिए भी तैयार हैं।' उन्होंने कहा 'धोनी के लिए यह सीरीज बहुत खास होगी। इंग्लैंड में जब ऐसा लगने लगा था कि वह वनडे के लिहाज से वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे समय में यह उनके लिए एक मौका है।'

कोहली ने भी की तारीफ:
कोहली ने पृथ्वी और ऋषभ पंत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पृथ्वी शानदार खिलाड़ी है। और पंत निडर खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जगहों पर जहां उन्हें ध्यान देने की जरूरत है, उन्हें बताया जाएगा। लेकिन, दोनों खिलाड़ी बहुत ही प्रतिभावान हैं और टीम इंडिया में अपना स्थान सुरक्षित कर रहे हैं। उन्हें मालूम है कि टीम में शामिल होने के लिए और बने रहने के लिए क्या जरूरी है।


Click it and Unblock the Notifications
