For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारी ड्रामे के बीच सौरव गांगुली बनेंगे नए BCCI अध्यक्ष, बृजेश पटेल को आईपीएल की कमान: रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में पिछले काफी समय से खाली चल रहे अध्यक्ष पद का दावेदार आखिरकार मिल गया है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनाये जा सकते हैं। फिलहाल सी के खन्ना इस पद पर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट एशोशिएसन के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि हमने सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया है। हालांकि बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल के लिए 23 अक्टूबर को चुनाव होने थे लेकिन 8 राज्यों के संघ को सालाना जनरल मीटिंग में भाग लेने से रोक लगा देने के बाद इसकी संभावना कम ही दिखाई दे रही है। बीसीसीआई चुनाव के लिए नामांकन देने के लिए 14 अक्टूबर आखिरी तारीख है।

रिपोर्ट के अनुसार सौरव गांगुली को बीसीसीआई का नया अध्यक्ष बनाने का फैसला रविवार को हुई एक अनौपचारिक मीटिंग के दौरान लिया गया। शुरुआत में दो गुटों में बंटे होने के चलते बीसीसीआई अध्यक्ष के नाम को लेकर थोड़ा सा ड्रामा हुआ लेकिन बाद में सौरव गांगुली के नाम पर अनुराग ठाकुर ग्रुप और श्रीनिवासन ग्रुप के सदस्यों की सहमति बन गई।

और पढ़ें: 4 भारतीय खिलाड़ी जो हैं घरेलू मैचों में सुपरस्टार पर फिर भी टीम इंडिया में पहुंचने का इंतजार

वहीं अध्यक्ष पद की रेस में दूसरे नंबर पर चल रहे कर्नाटक के बृजेश पटेल को आईपीएल का गवर्निंग काउंसिल चुना गया है। गौरतलब है कि बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल में 9 सदस्य होते हैं जिनमें एक प्रेजिडेंट, वाइस-प्रेजिडेंट, सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष, जॉइंट-सेक्रेटरी, क्रिकेटर्स असोसिएशन का एक पुरुष प्रतिनिधि, एक महिला प्रतिनिधि, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल का एक प्रतिनिधि और केंद्र सरकार का एक प्रतिधिनि (CAG) शामिल होता है।

रिपोर्ट के अनुसार इस मीटिंग के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह बीसीसीआई के नए सचिव हो सकते हैं जबकि अनुराग ठाकुर के भाई अरुण सिंह ठाकुर के कोषाध्यक्ष बनने की संभावना है। वहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज अंशुमान गायकवाड़ क्रिकेटर्स असोसिएशन के पुरुष प्रतिनिधि होंगे जिन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद को हराया।

और पढ़ें: दुनिया के वो 7 खिलाड़ी जिन्होंने एक नहीं 2 खेलों में कमाया नाम, देखें लिस्ट

जबकि, भारत की पूर्व महिला कप्तान शांता रंगास्वामी सर्वसम्मति से क्रिकेटर्स असोसिएशन की महिला प्रतिनिधि का कार्यभार सौंपा गया है। इस दौरान दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर सुरिंदर खन्ना को काउंसिल में आईपीएल के जीसी प्रतिनिधि का पदभार दिये जाने की संभावना है।

23 अक्टूबर को होने वाली बीसीसीआई की सालाना बैठक में सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट एसोशिएशन का नेतृत्व करेंगे जबकि रजत शर्मा और मोहम्मद अजहरुद्दीन और दिल्ली और हैदराबाद के क्रिकेट संघ की ओर से उपस्थित होंगे। बीसीसीआई के इन पदों पर नियुक्ति के लिए एक बार फिर पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और श्रीनिवासन का वर्चस्व दिखा जिन्होंने इन नियुक्तियों में बाहर से ही सही पर अहम भूमिका निभाई।

Story first published: Monday, October 14, 2019, 8:37 [IST]
Other articles published on Oct 14, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+