Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत ने रनों का पहाड़ खड़ा किया

ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ दिल्ली में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने अपनी स्थिति और मज़बूत कर ली है. पहली पारी में भारत का स्कोर 500 के पार है.

भारत के छह विकेट गिर गए हैं लेकिन गौतम गंभीर ने शानदार दोहरा शतक लगाया तो वीवीएस लक्ष्मण ने भी ख़राब फ़ॉर्म से उबरते हुए अपना शतक पूरा किया है.

इस समय वीवीएस लक्ष्मण और कप्तान अनिल कुंबले पिच पर हैं.

दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ उस समय भारत का स्कोर था तीन विकेट के नुक़सान पर 296 रन. उस समय गौतम गंभीर 149 पर और वीवीएस लक्ष्मण 54 रन पर नाबाद थे.

दोनों ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन जारी रखा. वीवीएस लक्ष्मण ने अपना शतक पूरा किया तो गौतम गंभीर ने अपना दोहरा शतक.

शतक

टेस्ट मैच में वीवीएस लक्ष्मण का 13वाँ शतक था. जबकि गौतम गंभीर ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया.

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 288 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की. सबसे पहले आउट हुए गौतम गंभीर. दोहरा शतक लगाने के बाद वे ज़्यादा देर नहीं टिक पाए और 206 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

उन्हें शेन वॉटसन ने आउट किया. सौरभ गांगुली सिर्फ़ पाँच रन बना पाए. तो धोनी ने फटाफट 27 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ी. पहले दिन भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 68 रनों की पारी खेली थी.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेन वॉटसन और मिचेल जॉनसन को दो-दो विकेट मिले हैं. एक विकेट ब्रेट ली और एक विकेट साइमन कैटिच के खाते में गया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+