गांगुली का खुलासा- सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी में एक खिलाड़ी ने किया सट्टेबाज से संपर्क
नई दिल्ली। फिक्सिंग के घेरे में अब भारत के क्रिकेटर भी फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसा घरेलू क्रिकेट में होता दिख रहा है। इस साल अगस्त में हुई कर्नाटक प्रीमियर लीग में कुछ खिलाड़ी पहले से ही फिक्सिंग के आरोप में फंसे हुए हैं। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष साैरव गांगुली ने यह संकेत भी दिए हैं कि रविवार को समाप्त हुए सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्राॅफी में भी एक खिलाड़ी सट्टेबाज से मिला था। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया कि उस खिलाड़ी ने सट्टेबाज के साथ साैदा पूरा किया या नहीं।

खुलासा होना बाकी
गांगुली ने रविवार को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद कहा कहा, ''एक खिलाड़ी ने किसी सट्टेबाज से सैयद मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट के दौरान संपर्क किया था।'' गांगुली ने इसी के साथ कर्नाटक प्रीमियर में हुई फिक्सिंग पर भी जल्द पूरी कार्रवाई करने की बात कही। इस साल केपीएल में फिक्सिंग में शामिल कुछ खिलाड़ी मुश्ताक अली टी 20 टूर्नामेंट में भी शामिल हुए ,जिनपर पहले से ही संदेह था। अब मुश्ताक अली ट्राॅफी में काैन से खिलाड़ी फिक्सिंग में है, इसका खुलासा होना बाकी है।

अभिमन्यु के खिलाफ नोटिस जारी
शनिवार को हरियाणा के खिलाफ मुश्ताक अली टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइलन में कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक विकेट चटकाया है। मिथुन ने हरियाणा की पारी के आखिरी ओवर में पांच विकेट चटकाए और चार गेंदों पर लगातार चार बार हरियाणा के बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरी थीं। अभिमन्यु मिथुन को केपीएल में हुई सट्टेबाजी के मामले में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। वहीं बेल्लारी टस्कर्स के गौतम और अबरार काजी को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत गिरफ्तार किया गया और सटोरियों से पैसे लेने के आरोप में पूछताछ के लिए 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

बैंगलोर पुलिस ने जारी किया नोटिस
केपीएल की टीम बेंगलुरू ब्लास्टर्स के बल्लेबाज निशांत सिंह शेखावत को बुधवार को बुकी के साथ संबंध रखने और टीम के गेंदबाजी कोच एन.विनु प्रसाद से खिलाड़ियों को फिक्स करने के संबंध बात करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था। गांगुली ने केपीएल में फिक्सिंग के मुद्दे को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, "हमने इस पर चर्चा की है। चेन्नई में कुछ शिकायतें हैं। खिलाड़ियों से संपर्क किया जाता है जो समस्या नहीं है, लेकिन समस्या यह है कि बाद में खिलाड़ी क्या करते हैं। हम इससे निपट रहे हैं, क्योंकि कोई भी इसे नहीं चाहता है।'' बैंगलोर पुलिस ने पहले ही कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और फ्रेंचाइजी को नोटिस जारी कर दिया है जो 2019 सत्र में केपीएल का हिस्सा थे। नोटिस में 18 सवालों का एक सेट है और पुलिस ने सभी केएससीए और फ्रेंचाइजी को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर नोटिस का जवाब देने के लिए कहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
