सौरव गांगुली की वर्ल्ड इलेवन में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी ऑल टाइम इलेवन की घोषणी की। गांगुली की टीम में अधिकतर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं, जबकि भारत के सिर्फ दो खिलाड़ियों को ही मौका मिला है। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑफिशियल हैंडल पर एक वीडियो के जरिए गांगुली की ऑल टाइम फेवरेट टीम को दिखाया गया है। इस वीडियों में गांगुली ने अपने पसंदीदा 11 खिलाड़ियों का चयन किया है।
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने रोमांटिक अंदाज में किया बीवी को B'day विश
गांगुली ने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और इंग्लैंड के एलेस्टर कुक को बतौर सलामी बल्लेबाज चुना है। जबकि राहुल द्रविड़ को उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए चुना है। गांगुली की पसंदीदा एलवेन में सचिन तेंदुलकर को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉटिंग को भी अपनी टीम में जगह दी है, श्रीलंका के कुमार संगाकारा को बतौर विकेट कीपर चुना है।
WATCH: Former India captain @SGanguly99 picks his All Time XI - thoughts?https://t.co/ML3PZv35o1
— Lord's Ground (@HomeOfCricket) August 4, 2016
गांगुली ने पोंटिंग को सातवे स्थान पर रखा है, लेकिन उनकी टीम में अनिल कुंबले को जगह नहीं मिली है। टीम में बतौर स्पिन गेंदबाज शेन वार्न व श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को जगह दी गयी है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि गांगुली की टीम में विवियन रिचर्ड्स व ब्रायन लारा को भी जगह नहीं मिली है। तेज गेंदबाज के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन व ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ को जगह मिली है। वहीं बतौर ऑलराउंडर जैक कालिस को टीम में जगह मिली है।
वर्ल्ड इलेवन
- मैथ्यू हेडेन
- एलेस्टर कुक
- राहुल द्रविड़
- सचिन तेंदुलकर
- जैक कालिस
- कुमार संगाकारा
- रिकी पांटिंग
- ग्लेन मैक्ग्रा
- डेल स्टेन
- शेन वार्न
- मुथैयाा मुरलीधरन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
