For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2020 में आसान नहीं होगा कोहली के लिए ऑस्ट्रेलिया में जीतना: गांगुली

नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को उनके घरेलू मैदान पर हराना भारत के लिए अगले साल काफी चुनौतीपूर्ण होगा। भारतीय टीम ने साल 2018-19 में कंगारूओं को उनके ही घर में पीटा था लेकिन तब स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर विपक्षी टीम में मौजूद नहीं थे।

स्मिथ और वार्नर बॉल टैंपरिंग बैन के चलते बाहर थे और उस समय भारत ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली सीरीज जीतकर 71 साल के इंतजार को खत्म किया था। लेकिन गांगुली को लगता है गली बार ऐसा होना आसान नहीं होगा।

"मुझे लगता है कि उनके लिए (2020 टेस्ट सीरीज) बड़ी चुनौती होगी और मुझे यकीन है कि (विराट) अपने और अपनी टीम के लिए मानक तय कर रहे हैं, उन्हें कहीं ना कहीं ये पता चल जाएगा कि 2018 की ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी पीढ़ी की सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई टीम नहीं थी।" गांगुली ने इंडिया टुडे के विशेष कार्यक्रम में यह बात कही।

अगले साल के अक्टूबर में भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा टी 20 विश्व कप के बाद होगा।

गांगुली ने कहा, "और यह दौरा बहुत दूर नहीं है। वह (कोहली) अगले साल अक्टूबर में एक अलग, पूरी ताकत और मजबूती से भरी ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जा रहे हैं। उनकी (भारत) टीम के पास उन्हें हराने के लिए बस विश्वास करना होगा

"तो यही है जिसकी ओर मैं देख रहा हूं, आप जानते हैं कि जब मैं कप्तान बन गया था, तो मेरा सबसे बड़ा मकसद उस समय की बेस्ट टीम से टक्कर देने का था और मुझे याद है कि 2003 में उस दौर की ताकतवर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हम उसके ही घर में जबरदस्त प्रदर्शन करने में कामयाब रहे थे और इस टीम में यह करने की क्षमता है।" गांगुली ने कहा।

गांगुली के नेतृत्व में, भारत ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ की, लेकिन तब भी ऑस्ट्रेलिया अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा और शेन वार्न के बिना था।

गांगुली ने कहा कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को उसके ही घर में हराने के लिए संसाधन हैं।

"उनके पास तेज गेंदबाज हैं, उनके पास स्पिनर हैं, उनके पास विराट कोहली में एक चैंपियन है, एक बल्लेबाज के रूप में यह एक नया अजिंक्य रहाणे है, जिसे हमने पिछले तीन, चार महीनों और अब रोहित शर्मा (सलामी बल्लेबाज के रूप में) को देखा है।

"मैं रोहित के प्रदर्शन का इंतजार कर रहा हूं, क्योंकि विदेशी क्रिकेट में ओपनिंग सबसे महत्वपूर्ण चीज है ... इसलिए अगर वे बैटिंग ऑर्डर को सही रखते हैं और ओपनिंग में कामयाब होते हैं तो वे इस ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा पाएंगे।"

Story first published: Sunday, December 29, 2019, 12:41 [IST]
Other articles published on Dec 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+