For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गांगुली बोले- धोनी बनने के लिए पंत को 15 साल लग जाएंगे, उसे आलोचना झेलनी पड़ेगी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की जाती है। यही कारण है कि पंत को खराब प्रदर्शन करने के बावजूद बार-बार खेलने के माैके दिए जा रहे हैं। पंत का खेल कई बार सवाल भी उठा देता है कि आखिर टीम मैनेजमेंट उनपर इतना ज्यादा भरोसा कर सकता है जबकि और भी कई युवा विकेटकीपर इसकी दावेदारी रखते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ हुई टी20 सीरीज दाैरान पंत ने कुछ खराब निर्णय व विकेटकीपिंग की। इस कारण फैंस ने स्टेडियम में धोनी-धोनी के नारे लगाना शुरू कर दिए थे। फैंस चाहते हैं कि पंत भी वैसा ही खेल दिखाएं जैसा धोनी दिखाते थे, लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली का मानना है कि फिलहाल यह संभव नहीं है। पंत को धोनी बनने के लिए 15 साल लग जाएंगे।

पंत को आलोचनाओं से गुजरना चाहिए

पंत को आलोचनाओं से गुजरना चाहिए

कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में पंत का साथ देते हुए कहा था कि हमे पंत की आलोचना नहीं करनी चाहिए, इससे खिलाड़ी असहज महसूस करता है। लेकिन गांगुली का कहना कुछ और है। गांगुली ने गांगुली ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव ईस्ट 2019 के समारोह दाैरान कहा, ''पंत को आलोचनाओं से गुजरना चाहिए। अगर मैं विराट कोहली होता, तो मैं बस उसे इसके माध्यम से आगे जाने देता, उसे सुनने देता और उसे सफल होने के तरीके ढूंढने को कहता। हर किसी को याद रखना चाहिए कि आपको हर दिन एमएस धोनी नहीं मिलते। वह एक बार आने वाली पीढ़ी है।"

धोनी बनने के लिए लगेंगे 15 साल

धोनी बनने के लिए लगेंगे 15 साल

पंत की तुलना बार-बार धोनी से होने पर गांगुली हैरान हैं। गांगुली के अनुसार धोनी से किसी की तुलना की ही नहीं जा सकती है। गांगुली ने कहा, "एमएस धोनी ने भी जब शुरुआत की थी, तब एमएस धोनी नहीं थे। उन्हें एमएस धोनी बनने में 15 साल लग गए। ऋषभ पंत को आज एमएस धोनी के करीब पहुंचने में भी 15 साल लगेंगे।"

कोहली ने कहा था ऐसा

कोहली ने कहा था ऐसा

पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की T20I श्रृंखला में 36 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की T20I श्रृंखला में 23 रन बनाए। बता दें कि विंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोहली ने पंत का बचाव करते हुए कहा था, "मुझे लगता है कि यह हमारे लिए सभी के लिए एक सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम पंत का साथ दें। लोग स्टेडियम में एमएस '(एमएस धोनी) का नाम नहीं चिल्ला सकते हैं, यह सम्मानजनक नहीं है। कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं चाहेगा कि उसका अपमान हो।" कोहली ने कहा था कि अपने देश के खिलाड़ी का समर्थन करना चाहिए ना कि आलोचना।

Story first published: Saturday, December 7, 2019, 14:17 [IST]
Other articles published on Dec 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+