
कप्तान कोहली पर 'दादा' की राय-
सौरव इस आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलाहकार थे। उनके और रिकी पोंटिंग के मार्गदर्शन में यह टीम इस बार शानदार खेल दिखाते हुए प्लेऑफ के दूसरे क्वालीफायर तक पहुंचने में कामयाब रही थी। गांगुली ने कहा है कि विराट कोहली के पास टीम इंडिया की कप्तानी का अच्छा रिकॉर्ड है। ऐसे में उनको नहीं लगता है कि आईपीएल में बतौर कप्तान उनका प्रदर्शन विश्व कप में कोई अंतर उत्पन्न करेगा। इस बड़े टूर्नामेंट में कोहली के लिए सबसे ज्यादा फायदे की बात दो बेहद सफल आईपीएल कप्तानों का साथ रहेगी।

विराट को मिलेगा दिग्गजों की साथ-
इनमे महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा का नाम आता है। गौरतलब है कि दोनों ही कप्तानों की टीमें (चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस) आईपीएल-12 के फाइनल में पहुंची थी और रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने चौथी बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। इस बारे में बात करते हुए गांगुली ने बताया, 'आईपीएल और टीम इंडिया के लिए कोहली की कप्तानी के रिकॉर्ड की आपस में तुलना मत कीजिए। भारत की कप्तानी करते हुए उनका रिकॉर्ड बहुत अच्छा है और उनको रोहित शर्मा के रूप में उप-कप्तान का भी साथ है। जबकि धोनी वहां होंगे ही।'
वर्ल्ड कप में नहीं हो पाएगी कोई फिक्सिंग, ICC ने उठाया ये बड़ा कदम

हार्दिक पांड्या तय करेंगे भारत की सफलता-
इसके साथ ही गांगुली ने बताया कि हार्दिक पांड्या भारत के लिए विश्व कप में अहम खिलाड़ी साबित होंगे। गांगुली ने कहा, 'हार्दिक पांड्या जबरदस्त फार्म में हैं। भारत के लिए वे बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होंगे।' वहीं सेमाफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बारे में बात करते हुए गांगुली ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें अंतिम चार में जगह बनाएंगी। गांगुली ने इस दौरान विश्व कप में भारत और पाकिस्तान मैच की भी चर्चा करते हुए बताया कि इस मैच को जीतने के लिए दोनों ही टीमों को उस दिन बेहतर खेल दिखाना होगा। हालांकि विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों की टीम किसी भी मायने में कमजोर नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications
