धोनी के टीम से बाहर होने का इस दिग्गज को नहीं है मलाल, कही ये बात

नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फॉर्म से जूझ रहे हैं। एक मेंटॉर और विकेटकीपर के तौर पर तो धोनी खासे प्रभावशाली नजर आ रहे हैं लेकिन बतौर बल्लेबाज उनका बल्ला खामोश है। कई बार तो एमएस धोनी टीम इंडिया को मझधार में छोड़कर चले गए हैं, जिसका नतीजा टीम के खिलाफ गया है। ऐसे में 37 वर्षीय धोनी के लिए साल 2019 में इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला वर्ल्ड कप आखिरी होने वाला है।

टी20 टीम में नहीं मिली जगह

बता दें कि झारखंड के इस दमदार प्लेयर को वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन-तीन मैचों टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके बाद कई दिग्गज धोनी का पक्ष ले रहे हैं तो वहीं, कई महान क्रिकेटर धोनी के टीम में न चुने जाने से हताश नहीं दिख रहे। उन्हीं में एक हैं पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जो मानते हैं धोनी साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली टी20 वर्ल्ड कप को नहीं खेलेंगे क्योंकि वह खराब फॉर्म में हैं।

गांगुली नहीं हैं हैरान

धोनी के टीम से बाहर होने को लेकर सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी से की गई बातचीत में कहा है, "मैं हैरान नहीं हूं कि धोनी को टी20 टीम से ड्रॉप किया गया है क्योंकि उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं है। यदि आप इसे 2020 वर्ल्ड कप टी20 से जोड़कर देखते हैं तो मैं सोचता हूं कि धोनी के लिए वह बहुत दूर है। शायद इसीलिए सेलेक्टर्स ने धोनी की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया है क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में हैं।"

मौजूदा समय की बात करें तो एमएस धोनी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा हैं। इस सीरीज में भी धोनी विकेट के पीछे तो अच्छा काम कर पा रहे हैं लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे। ऐसे में टी20 टीम से ड्रॉप होने के बाद धोनी के पास वर्ल्ड कप 2019 से पहले कुछ ही मैच हैं क्योंकि वह घरेलू मैच तो खेल नहीं रहे। धोनी वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलते नजर आएंगे।

Story first published: Tuesday, October 30, 2018, 15:51 [IST]
Other articles published on Oct 30, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+