गौर हो कि दिसंबर में पश्चिम बंगाल में पार्टी इंचार्ज वरूण गांधी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिंहा ने सौरव को उनकी पसंद के लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आफर दिया था लेकिन सौरव ने इससे इनकार कर दिया।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य भी सौरव गांगुली से मिलने उनके घर गये थे और उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया लेकिन सौरव के इनकार करने पर उन्होने कहा कि हमारी इस मीटिंग का मकसद राजनीति नहीं है। मैं सौरव से एक व्यक्तिगत चर्चा के लिए गया था।
पश्चिम बंगाल में सौरव की लोकप्रियता को देखते हुए कई राजनीतिक पार्टियां उन्हें अपने साथ लाने के लिए लालायित हैं।