For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फोटो के जरिए सौरव गांगुली ने जताई दिल की ख्वाहिश, अगले 3 जन्मों तक करना चाहते हैं ये काम

नई दिल्ली, 19 मईः बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर सौरव गांगुली इस समय काफी चुनौतीपूर्ण और व्यस्तता भरे कार्यक्रम से गुजर रहे हैं। हाल ही में आईपीएल 2021 बीच में ही निलंबित कर दिया गया क्योंकि कोरोनावायरस आईपीएल टीमों के बायो बबल को सेंध कर कुछ खिलाड़ियों को संक्रमित कर चुका था जिसके चलते बीसीसीआई को तुरंत खिलाड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए इस लीग को स्थगित करने का फैसला करना पड़ा। सौरव गांगुली के सामने इस समय भारत का इंग्लैंड दौरा और आईपीएल को रीशेड्यूल करने की चुनौती है।

गांगुली के सामने यह चुनौतीपूर्ण समय-

गांगुली के सामने यह चुनौतीपूर्ण समय-

भारत के इंग्लैंड दौरे के लिए लंबा प्रोग्राम तैयार किया गया है जिसके तहत टीम इंडिया बुधवार से मुंबई में एकजुट होगी जहां पर वह क्वारंटाइन होंगे और फिर 2 जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। इंग्लैंड में भारतीय टीम लंबे समय तक रहेगी जहां पर सबसे पहले उनको क्वारंटाइन पीरियड पूरा करना है जिसके बाद 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला शुरू हो जाएगा जो कि टेस्ट मैचों के विश्वकप सरीखा होगा। इसके बाद भारतीय टीम अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जिसके लिए जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड में ही रहेगी।

क्या इंग्लैंड में होगा IPL 2021? ECB और BCCI में जारी है टेस्ट सीरीज में फेरबदल को लेकर बातचीत

इंस्टाग्राम पर शेयर की दिल के करीब पोस्ट-

इंस्टाग्राम पर शेयर की दिल के करीब पोस्ट-

जाहिर है यह एक लंबा दौरा है जहां पर भारत को कुल 6 टेस्ट मैच खेलने हैं जिनमें एक टेस्ट मैच पर बहुत बड़ी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जिसको बीसीसीआई किसी कीमत पर खोना नहीं चाहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में कुछ फेरबदल कराने की और भी देख रहा है ताकि आईपीएल को लेकर एक खिड़की तलाशी जा सके। हालांकि बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और उम्मीद है कि कोई ना कोई रास्ता निकाल लिया जाएगा। इन्हीं सब कवायदों और कोशिशों के बीच सौरव गांगुली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है जो कि उनके दिल के काफी करीब लगती है। इस पोस्ट में आप बल्लेबाज गांगुली को देख सकते हैं।

अगले तीन जन्मों तक यही काम करने की इच्छा-

अगले तीन जन्मों तक यही काम करने की इच्छा-

यह एक पुरानी फोटो है जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहने हुए बैटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। सौरव गांगुली बाएं हाथ के बल्लेबाज थे और इस फोटो में आप उनको हवाई शॉट लगाते हुए देख सकते हैं। सौरव गांगुली ने इंस्टाग्राम पर यह फोटो शेयर करते हुए अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह अगले 3 जन्मों तक यही काम करते रहना चाहेंगे, उनकी इच्छा यही है।

सौरव गांगुली भारत के महान कप्तान रहे हैं और निश्चित तौर पर वे इस बात को लेकर काफी गर्व महसूस करते हैं क्रिकेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। सौरव गांगुली की इस पोस्ट पर प्रशंसको के कई कमेंट आए हैं जिनमें सभी ने काफी पॉजिटिव रिप्लाई देते हुए भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान की सराहना की और कहा कि आप हर जन्म एक क्रिकेटर के तौर पर जन्म ले क्योंकि आप इसके हकदार हैं।

Story first published: Wednesday, May 19, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on May 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+