Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सौरव गांगुली ने शेयर की बीसीसीआई में नई टीम के साथ तस्वीर, जानिए क्या कहा

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली देश के क्रिकेट की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनौपचारिक मीटिंग में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को सर्वसम्मति से बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा 23 अक्तूबर को की जाएगी। गांगुली इससे पहले बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर काम करते हुए प्रशासनिक अनुभव रखते हैं। टीम इंडिया को आधुनिक क्रिकेट में खड़ा करने के जनक माने जाने वाले दादा के नाम से मशहूर गांगुली ने नए जिम्मेदारियों और चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छा जताई है।

गांगुली के अध्यक्ष पद के साथ ही बीसीसीआई में अन्य कई अहम पदों पर भी नियुक्तियां तय हुई हैं। जिसके चलते भारतीय क्रिकेट में तीन साल से काबिज प्रशासकों की समिति का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा और बीसीसीआई नए प्रशासकों के जरिए देश में क्रिकेट की प्रगति पर नजर रखेगा।

इसी बीच नई टीम के साथ गांगुली ने एक फोटो शेयर की है जिसको उन्होंने बीसीसीआई की नई टीम करार दिया है। गांगुली ने यह फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है- बीसीसीआई में नई टीम..आशा है हम अच्छा काम कर सकते हैं...अनुराग ठाकुर इसको देखने के लिए धन्यवाद।

गांगुली ने इस फोटो में अपने साथ बीसीसीआई में अहम पदों पर काबिज होने वाले व्यक्तियों की तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में आप गांगुली के अलावा अमित शाह के बेटे जय शाह (जो सचिव बनेंगे), जयेश जॉर्ज (बीसीसीआई संयुक्त सचिव बनेंगे), अनुराग ठाकुर और अरूण धूमल (कोषाध्यक्ष बनेंगे) को देख सकते हैं।

इससे पहले सौरव गांगुली ने कहा था कि बीसीसीआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उस वक्त पर मिल रही है जिस वक्त बीसीसीआई की छवि काफी धूमिल हो चुकी है ठीक वैसे ही जैसे कि साल 2000 में भारतीय टीम के साथ मैच फिक्सिंग विवाद के बाद टीम की कमान संभालने का मौका मिला था। उन्होंने कहा, 'यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है क्योंकि मैं ऐसे समय में कमान संभालने जा रहा हूं जब पिछले 3 साल से बोर्ड की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसकी छवि बहुत खराब हुई है। मेरे लिए यह कुछ अच्छा करने का सुनहरा मौका है ।'

Story first published: Tuesday, October 15, 2019, 12:12 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+