अब एमएस धोनी के प्रदर्शन को लेकर सौरव गांगुली ने साधा निशाना, 'संन्यास' को लेकर दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। इग्लैंड के साथ खेले गए आखिरी वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद भारत ने सीरीज भी गवां दी थी। हालांकि इस हार से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या धोनी वनडे से भी तो संन्यास लेने वाले नहीं हैं। दरअसल सीरीज हारने के बाद पैवेलियन वापस लौटते वक्त धोनी ने जिस तरह से अंपायर से उस मैच की बॉल अपने पास रखा उससे सोशल मीडिया पर कयास लगने लगाए कि धोनी अब वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। इसको लेकर उनके फैंस काफी निराश भी हैं, बता दें कि धोनी अपने फैसले अचानक ही करते हैं चाहें वो टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की बात हो या फिर कप्तानी छोड़ने की धोनी ने अपने फैसले सभी को हैरत में डालकर ही किए हैं। इससे उनके फैंस और सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या वास्तव में तो धोनी संन्यास लेने वाले नहीं हैं। हालांकि शास्त्री ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया था लेकिन अब पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी के बारे में बड़ी बात कही है।

सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन अपने दो शानदार बल्लेबाजों केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे की प्रतिभा का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर रहा है। गांगुली ने कहा कि मैं आंख बंद करके भी देखूं तो मुझे राहुल नंबर चार पर बल्लेबाजी करते नजर आता है। उन्होंने कहा कि मिडिल ऑर्डर में लगातार फेरबदल के कारण टीम इंडिया का प्रदर्शन प्रभावित हो रहा है। वनडे में टॉप थ्री बल्लेबाजों रोहित शर्मा, शिखर धवन और विराट कोहली पर अत्यधिक निर्भरता को भी उन्होंने टीम की हाल की हार का कारण माना है। वहीं पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर गांगुली ने कहा कि अगर यह विकेटकीपर बल्लेबाज 2019 वर्ल्डकप के लिए टीम की पसंद है तो उन्हें अपने खेल में सुधार करना होगा। गांगुली ने कहा कि अगर धोनी को खिलाया जाता है तो उन्हें हिटिंग करनी होगी।

धोनी के संन्यास की अटकलें हुईं थी तेज
गौरतलब हो कि लीड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में मिली हार के बाद मैदान से लौटते वक्त धोनी को अंपायर से गेंद लेते देखा गया था। ऐसे में उसके बाद से धोनी के संन्यास की अटकलें भी तेज हो गई थीं। हालांकि टीम को कोच रवि शास्त्री ने इसपर विराम लगा दिया था। गौरतलब हो कि धोनी का प्रदर्शन इस वनडे सीरीज में बेहद खराब रहा था।

रवि शास्त्री ने लगाई अटकलों पर विराम
रवि शास्त्री ने बताया था कि धोनी ने मैच के बाद अंपायर से गेंद इसलिए ली थी ताकि वह टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण को उसकी कंडीशन दिखा सकें। शास्त्री के मुकाबिक लीड्स वनडे के बाद धोनी का बॉल को साथ ले जाने से उनके संन्यास से कई लेना देना नहीं है। वहीं मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक टीम इंडिया के एक सूत्र ने इन चर्चाओं को बकवास करार दिया है। खबर के मुताबिक टीम मैनेजमेंट का मानना है कि धोनी अगले साल 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की प्लानिंग का अहम हिस्सा है।अगर टीम के भीतर भी किसी को बिना बताए संन्यास लेते हैं तो बात अलग है लेकिन टीम के ड्रैसिंग रूम में ऐसा कोई संकेत धोनी ने नहीं दिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
