For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

गिल और रहाणे को टीम में ना देखकर गांगुली ने जताई हैरानी, चयनकर्ताओं से की ये अपील

नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के चयन से हैरान नजर आ रहे हैं। 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे इस दौरे के लिए भारत की तीन टीमें घोषित की गई हैं। ये टीमें टी20, वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज में खेलेंगी। सौरव गांगुली ने वनडे टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह ना मिलने पर आश्चर्य जताया है। गांगुली ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए ऐसे दो क्रिकेटरों के नाम बताए हैं जिनको टीम में ना देखने से उनको हैरानी हुई है।

टीम चयन के तरीके से खुश नहीं गांगुली

टीम चयन के तरीके से खुश नहीं गांगुली

गांगुली ने ना केवल दो खिलाड़ियों के चयन पर हैरानी जताई बल्कि यह भी टीम चयन को लेकर भी कुछ राय दी। 24 जुलाई को गांगुली ने इस बाबत दो ट्वीट किए जिसमे उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं को सलाह देते हुए कहा कि अब वह समय आ गया है कि जब सभी फार्मेट में एक जैसे खिलाड़ियों को चुना जाए। यह खिलाड़ियों की लय और आत्मविश्वास के लिए अहम है। गांगुली ने इस दौरान यह भी बताया कि बहुत ही कम ऐसे खिलाड़ी हैं जो सभी फार्मेट में खेल रहे हैं गांगुली ने आगे अपनी बात जारी रखते हुए यह भी कहा कि महान टीमों के पास खिलाड़ियों की निरंतरता थी।

गिल और रहाणे को ना देखकर गांगुली ने जताई हैरानी

गिल और रहाणे को ना देखकर गांगुली ने जताई हैरानी

यहां गांगुली का इशारा साफ तौर पर यह था कि सभी फार्मेट में पूरी की पूरी अलग टीम खड़ी करने के बजाए ऐसे खिलाड़ियों को चुनना होगा जो ज्यादा से ज्यादा फार्मेट में खेल सके। गांगुली ने यह भी लिखा कि आप सब को खुश नहीं कर सकते हैं लेकिन देश के लिए बेस्ट खिलाड़ियों को चुनना होगा ताकि निरंतरता कायम रखी जा सके। इसके अलावा एक और ट्वीट करके गांगुली ने वेस्टइंडीज दौरे पर चयनित टीम इंडिया के बारे में बात करते हुए कहा- 'टीम में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो सभी फार्मेट में खेल सकते हैं..शुबमन गिल और अजिंक्य रहाणे को टीम में ना देखने से मुझे हैरानी हुई है।'

ICC टेस्ट रैंकिंग में कोहली की बादशाहत बरकरार, जानिए बाकी टीमों का हाल

विंडीज दौर पर भारत की ODI टीम-

विंडीज दौर पर भारत की ODI टीम-

आपको बता दें कि अंजिक्य रहाणे को टीम इंडिया में नंबर चार का एक विकल्प भी बताया जाता रहा है। रहाणे टेस्ट टीम मे उपकप्तान हैं और एक भरोसेमंद तकनीक के बल्लेबाज भी हैं। विंडीज दौरे पर जाने वाले भारतीय वनडे टीम की बात करें श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे और नवदीप सैनी यहां भी बाजी मारने में कामयाब रहे हैं। मोहम्मद शमी को टी-20 सीरीज से आराम दिया गया था। उनकी वापसी वनडे क्रिकेट टीम में हो गई है। लोकेश राहुल के अलावा रवींद्र जडेजा भी तीनों फार्मेट में मौजूद रहेंगे। टी-20 की तरह से खलील अहमद को वनडे में भी मौका दिया है। इन लोगों पर भारतीय पेस अटैका को संभालने की जिम्मेदारी होगी। विश्व कप के बीच से टीम से बाहर बैठा दिए गए केदार जाधव की वापसी जरूर वनडे टीम में चौंकाती है।

Story first published: Wednesday, July 24, 2019, 10:18 [IST]
Other articles published on Jul 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+