पुजारा-साहा की पार्टनरशिप से भारत मजबूत, ऑस्ट्रेलिया 2nd इनिंग : 23/2
रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच का आज चौथा दिन था।
Live
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने आस्ट्रेलिया के दूसरी पारी में 23 रनों पर दो विकेट चटका दिए हैं।
- भारत ने आस्ट्रेलिया के पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों का मजबूत जवाब देते हुए अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 603 रनों पर घोषित करते हुए 152 रनों की अहम बढ़त ली।
- मेहमान टीम अभी 129 रन पीछे है।
- खेल खत्म होने पर मैट रेनशॉ सात रन बनाकर नाबाद लौटे।
- आस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर (14) के रूप में पहला विकेट खोया।
- उन्हें रवींद्र जडेजा ने बोल्ड किया।
- जडेजा ने ही नाइट वॉचमैन नाथन लॉयन (2) को भी बोल्ड किया।
- इससे पहले भारत ने चेतेश्वर पुजारा (202) की मैराथन पारी के अलावा रिद्धिमान साहा (117) की जुझारू पारी के साथ जडेजा (नाबाद 54), मुरली विजय (82) और लोकेश राहुल (67) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर आस्टेलिया के विशाल स्कोर को पार कर बढ़त हासिल की।
- रांची टेस्ट: पुजारा का दोहरा शतक, तोड़ा राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड
- इसके पहले चेतेश्वर पुजारा ने 525 बॉल खेलते हुए 202 रन बनाए।
- ये उनके करियर की तीसरी डबल सेन्चुरी है।
- रिद्धिमान साहा ने भी अपने करियर का तीसरा शतक जड़ा।
- भारत को 152 रन की लीड ली है।
- ऑस्ट्रेलिया के लिए कमिंस ने 4, तो कीफे ने 3 और लियोन और हेजलवुड ने 1-1 विकेट लिए हैं।
- इससे पहले मेहमान टीम की पूरी टीम फर्स्ट इनिंग में 451 रन पर आउट हो गई थी।
- होटल से चोरी हुआ महेंद्र सिंह धोनी का मोबाइल बरामद, 1 गिरफ्तार
- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: चौथे दिन का खेल शुरू
- तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन चेतेश्वर पुजारा छाए रहे।
- उन्होंने अपनी नाबाद 130 रनों की जुझारू पारी के दम पर भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में बनाए रखा है।
- आस्ट्रेलिया के 451 रनों के विशाल स्कोर के सामने भारत ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में छह विकेट खोकर 360 रन बना लिए हैं।
- हालांकि भारत अभी भी पहली पारी के आधार पर आस्ट्रेलिया से 91 रन पीछे है।
- स्टम्प्स तक पुजारा के साथ रिद्धिमान साहा 18 रन पर नाबाद लौटे।
- पुजारा के अलावा लोकेश राहुल (67) और मुरली विजय (82) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
टीमें
भारत- अभिनव मुकुंद, के.एल. राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिद्धिमान साहा, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
ऑस्ट्रेलिया- डेविड वॉर्नर, मैट रैनशॉ, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, स्टीव ओकीफे, नाथन लियोन, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
