Delhi Capitals Coaching Staff ipl 2023: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल का 16वां सीजन कुछ खास नहीं रहा। दिल्ली की टीम ने नौवें नंबर पर अपना सफर खत्म किया। चोट के कारण दिल्ली के नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन टीम के साथ नहीं थे। पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर ने टीम की कप्तानी संभाली थी। लेकिन वॉर्नर की कप्तानी में टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।
रिकी पोंटिंग पर खतरा: दिल्ली कैपिटल्स आने वाले सीजन में एक बड़ा बदलाव कर सकती है। आईपीएल 2023 में काफी खराब फॉर्म से गुजरी दिल्ली कैपिटल्स अपने कोच को बदल सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिकी पोंटिंग के बाद सौरव गांगुली को दिल्ली की टीम कोच की जिम्मेदारी सौंप सकती है। मौजूदा समय में गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के लिए डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट का रोल निभा रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का खराब प्रदर्शन: इस सीजन दिल्ली की टीम ने काफी खराब खेल का प्रदर्शन किया। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में टीम ने 15 में से सिर्फ 5 मैचों में जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की। टीम से कई खिलाड़ियों की भी छुट्टी तय मानी जा रही है। जिसमें साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों का नाम भी शामिल है।
वॉर्नर-अक्षर को छोड़ सब फ्ल़ॉप: इस सीजन में दिल्ली की तरफ से कप्तान डेविड वॉर्नर औऱ उप-कप्तान अक्षर पटेल के अलावा कोई खिलाड़ी अपना असर नहीं छोड़ सका है। आईपीएल में शतक जड़ने वाले पहले भारतीय मनीष पांडे को अगले सीजन से पहले दिल्ली की टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती है। मनीष पांडे ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को खासा निराश किया था।
WTC Final: भारतीय टीम के लिए 'दीवार' बन सकते हैं पुजारा, पहले भी कर चुके हैं ऐसा कारनामा
इन खिलाड़ियों की भी छुट्टी तय: युवा तेज गेंदबाज चेतन साकरिया और बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के अलावा साउथ अफ्रीका के लुंगी एंगीडी को भी टीम बाहर भेज सकती है। दिल्ली के अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में कुछ नए चेहरों को टीम से जोड़ने का प्रयास करेगी।