Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिनेश कार्तिक ने बताया धोनी, विराट और रोहित की कप्तानी में क्या है अंतर और कौन बेहतर

नई दिल्ली। पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से भारतीय क्रिकेट में सक्रिय खिलाड़ी दिनेश कार्तिक के बारे में कहा जाता है कि शायद वे दुर्भाग्यशाली रहे जो धोनी युग में उनका पदार्पण हुआ। लेकिन मेहनत से भाग्य को कैसे बदला जाता है ये दिनेश कार्तिक ने पिछले एक दो सालों में दिखाया है। धोनी के रहते बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया में किसी और विकेटकीपर को जगह मिलना लगभग नामुमकिन जैसा है। लेकिन कहा जाता है कि जहां चाह वहां राह और कार्तिक ने ऐसे में अपनी अलग राह बनाते हुए खुद को विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर ढाल लिया है।

तीन कप्तानों के बारे में कार्तिक की राय-

तीन कप्तानों के बारे में कार्तिक की राय-

कार्तिक ने ना केवल बेजोड़े बल्लेबाज के तौर पर खुद को क्रिकेट के छोटे फार्मेट में बतौर फिनिशर भी स्थापित करने में सफलता हासिल की है। यानी एक और ऐसी खूबी जिसमें धोनी को महारत हासिल है। कार्तिक लंबे समय से भारतीय टीम में अंदर-बाहर भी रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के तीन समकालीन कप्तानों के अंतर्गत भी खेला है। ये तीन कप्तान हैं- महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा। ऐसे में कार्तिक ने इन तीनों दिग्गजों के कप्तानी करने के तरीकों के बारे में बात की है।

कैप्टन कूल की सबसे बड़ी खूबी-

कैप्टन कूल की सबसे बड़ी खूबी-

धोनी से शुरुआत करते हुए कार्तिक ने बताया कि विकेट के पीछे बेहद सक्रिय रहने वाले धोनी कुछ ही सेकेंड में खेल के हिसाब से निर्णय लेने की काबिलियत रखते हैं। कार्तिक ने कहा, 'मैंने सबसे बड़ी चीज जो धोनी से सीखी है वह है गेंदबाजों को पहचानने की क्षमता।' कार्तिक के अनुसार धोनी यह बखूबी जानते हैं कि कभी-कभी गेंदबाज का दिन होता है और कभी होता नहीं। ऐसे में धोनी गेंदबाजों के साथ बेहतर काम निकालना जानता है और प्रैशर को झेलना भी जानते हैं।

Irani Cup : इस बल्लेबाज को अजीबोगरीब तरीके से दिया गया OUT, VIDEO वायरल

विराट कोहली की आक्रामकता-

विराट कोहली की आक्रामकता-

वहीं विराट के बारे में बात करते हुए कार्तिक ने कहा कि एक तरफ धोनी जहां शांत रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोहली काफी आक्रामक रहते हैं और हमेशा विपक्षी पर हावी होने की कोशिश करते हैं। उनका आत्मविश्वास जबरदस्त है और वे एक हमेशा एक कप्तान व बल्लेबाज के तौर पर मापदंड ऊंचे रखते हैं। बता दें कि विराट को गाहे-बगाहे देश के साथ विदेशों से भी अपनी आक्रामकता को कम करने की सलाह दे जाती है लेकिन कार्तिक ने इसी आक्रामक अंदाज को विराट की खूबी बताया है।

रोहित की रणनीतियां-

रोहित की रणनीतियां-

वहीं, रोहित के बारे में कार्तिक ने बताया, 'रोहित हमेशा अपना होमवर्क करते हैं, वे काफी रणनीति बनाते है जो कारगर साबित होती हैं। इसके साथ ही वे लगातार अपने गेंदबाजों से बात करते हैं साथ ही अपने बल्लेबाजों से भी बातचीत करते हैं। वे कप्तान के रूप में अपने नजरिए में एकदम स्पष्ट रहते हैं।' गौरतलब है कि विराट की अनुपस्थिति में हाल ही में रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड में अंतिम दो वनडे मैच और टी-20 सीरीज में भारतीय टीम की अगुवाई की थी।

Story first published: Friday, February 15, 2019, 14:23 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+