Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC World Cup 2019: रवि शास्त्री ने अहम खुलासा कर फिर से छेड़ी नंबर 4 की बहस

नई दिल्ली। विश्व कप से पहले टीम इंडिया में एक बड़ी हुआ करती थी। यह थी नंबर चार पर कौन सा बल्लेबाज खेलेगा। अब 15 अप्रैल को भारत की विश्व कप जाने वाली टीम की घोषणा हो चुकी है। इसमें नंबर चार पर विजय शंकर, दिनेश कार्तिक और केदार जाधव जैसे नाम सामने आए हैं। हालांकि चयनकर्ताओं ने साफ कहा है कि वे फिलहाल शंकर को नंबर चार पर देख रहे हैं लेकिन साथ ही उपरोक्त नामों की चर्चा करके यह भी बता दिया है कि इस नंबर पर हमारे पास अब भी कई विकल्प हैं।

सुलझी नहीं नंबर की गुत्थी-

सुलझी नहीं नंबर की गुत्थी-

यानी की नंबर चार की गुत्थी अभी भी वैसी की वैसी बनी हुई है। इसी बीच भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का इस मसले पर एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भी नंबर चार पर पेशोपश छोड़ते हुए कहा है- 'नंबर चार के लिए सारा बल्लेबाज विपक्षी और परिस्थितियों के हिसाब से तय होगा। फिलहाल मैं केवल टॉप तीन के बारे में कह सकता हूं। उसके बाद कौन आएगा इस पर लचीलेपन की जरूरत है।'

15 नहीं बल्कि 16 सदस्यीय टीम चाहते थे शास्त्री-

15 नहीं बल्कि 16 सदस्यीय टीम चाहते थे शास्त्री-

इसका मतलब साफ है कि मुख्य चयनकर्ता के बयान के बावजूद की नंबर पर विजय शंकर को चुना है, शास्त्री के बयान ने मामला और जटिल बना दिया है। अब इस नंबर पर कहीं ना कहीं के एल राहुल भी दावेदार बन गए हैं क्योंकि लचीलापन तो यही कहता है रिजर्व ओपनर को लेकर भी परिस्थियों के हिसाब से आपको नजरिया बदलना पड़ सकता है। इतना ही नहीं शास्त्री ने यह भी कहा कि वे 15 नहीं बल्कि 16 सदस्यीय भारतीय टीम को लेना चाहते थे।

IPL 2019 : पंजाब की जीत के बाद कप्तान अश्विन ने किया भांगड़ा, देखें VIDEO

'जिनको नहीं चुना गया वे दिल छोटा ना करें'

'जिनको नहीं चुना गया वे दिल छोटा ना करें'

शास्त्री ने 'स्पोर्ट360 वेबसाइट से कहा, 'मैं टीम चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं था। यदि हमारे पास कोई और विकल्प होता तो हम कप्तान को बताते।' शास्त्री ने यह भी कहा कि जब आपको सिर्फ 15 खिलाड़ी चुनने होते हैं तो कुछ लोगों को छोड़ना पड़ता है। ऐसे में जिनको नहीं चुना गया है उनको दिल नहीं छोटा करना चाहिए। कोई नहीं जानता आपको कब बुला लिया जाए। इसके अलावा उन्होंने इंगलैंड को अपनी फेवरेट टीम बताते हुए कहा कि यह टीम पिछले दो साल से जबरदस्त खेल दिखा रही है।

Story first published: Wednesday, April 17, 2019, 19:28 [IST]
Other articles published on Apr 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+