For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsSA: टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की मदद करेगा ये पूर्व भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका की टीम भारतीय दौर पर टी20 सीरीज खेलने के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच यहीं पर 15 सितंबर से खेला जाएगा। इसके बाद भारत को अगला मैच 18 को मोहाली में और 22 सिंतबर को बेंगलुरु में खेलना है। इस सीरीज के पूरा होने के बाद दोनों टीमों को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत तीन मैचों की टेस्ट सीरीर भी खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच 2 अक्टूबर से विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 10 को पुणे में और तीसरा व अंतिम मैच रांची में खेला जाएगा।

दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन के लिए अपनी तैयारियों को धार देनी शुरू कर दी हैं और इसके लिए प्रोटियाज टीम ने मुंबई के पूर्व बल्लेबाज अमोल मजूमदार को टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का अंतरिम बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इस बात की पुष्टि क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को कर दी है। मजूमदार ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से 2014 में संन्यास ले लिया था और अब वे अलग-अलग टीमों को कोचिंग देते हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स को भी बल्लेबाजी में कोचिंग दे रहे हैं। बता दें कि मजूमदार रणजी के इतिहास में दूसरे सर्वाधिक स्कोरर हैं और उनके पास बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जैसी संस्थानों से हाई परफॉर्मेंस कोचिंग का प्रमाणप्रत्र भी है।

दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए यह दौरा काफी चुनौतीपूर्ण साबित होने जा रहा है क्योंकि टीम में इस बार डेल स्टेन, हाशिल अमला जैसे दिग्गजों की मौजूदगी देखने को नहीं मिलेगी। यह अपेक्षाकृत एक युवा टीम है जिसमें खिलाड़ियों के सामने दुनिया की बेस्ट टीम के खिलाफ खुद को परखने का मौका होगा।

विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए यह पहला दौर होगा। भारतीय टीम जहां टेस्ट क्रिकेट में नंबर एक हैं लेकिन टी20 में उसको अभी भी नंबर चार का पायदान मिला हुआ है।

Story first published: Tuesday, September 10, 2019, 10:36 [IST]
Other articles published on Sep 10, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+