For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कानपुर में टीम इंडिया हारी पर रोहित शर्मा ने जीता दिल

By Ajay Mohan

कानपुर। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जब 304 रनों का लक्ष्य रखा और रोहित शर्मा ने जवाब में 150 रनों की बेहतरीन पारी खेली, तब लगने लगा था कि कानपुर वनडे अब भारत की मुठ्ठी में है, लेकिन रोहित के आउट होते ही, मानों टीम इंडिया के हाथ से मैच फिसल गया। भारत मैच मात्र 5 रनों से हार गया। खैर फिर भी हमें रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी के लिये उसे सैल्यूट करना चाहिये।



ग्रीन पार्क में खेले गये पहले वनडे मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 303 रन बनाये। जवाब में उतरी टीम इंडिया 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन ही बना सकी। भारत की ओर से राहित शर्मा ने 150 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने 133 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और 6 छक्के जड़े।

रोहित शर्मा का साथ देने वालों में श‍िखर धवन ने 28 गेंदों पर 23 रन बनाये। अजिंक्य रहाणे ने 82 गेंदों पर 62 रन बनाये। और कप्तान धोनी ने 30 गेंदों पर 31 रन जोड़े। विराट कोहली मात्र 11 रन पर आउट हो गये और सुरेश रैना 3 रन पर।

दक्ष‍ि‍ण अफ्रीका की ओर से ए रबाडा और इमरान ताहिर ने दो-दो विकेट लिये, जबकि स्टाइन, बेहार्डिन और मॉर्कल ने एक-एक विकेट लिये।

मेहमान टीम की ओर से एबी डिवीलियर्स ने 73 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली। फेफ ड्यू प्लासिस ने 62, हाश‍िम अमला ने 37 रन बनाये। बेहार्डिन ने 35 और क्यू डे कॉक ने 29 रन बनाये। भारत की ओर से गेंदबाजी खास अच्छी नहीं रही। उमेश यादव और अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट लिये। अश्व‍ि‍न ने एक विकेट झटका।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+