विश्वकप में डिविलियर्स की आंधी, वेस्टइंडीज के सामने 409 रनों का लक्ष्य

सिडनी। विश्व कप के पूल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ कर रख दी है। अफ्रीका ने एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बदौलत वेस्टइंडीज के सामने 408 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

डीविलियर्स ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 रनों बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। डीविलियर्स ने महज 66 गेदों में 162 रनों की आतिशी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 17 चौके लगाये। डीविलियर्स की आंधी के आगे सभी कैरेबाई गेंदबाज ताश के पत्तों की तरह उड़ गये।

दक्षिण अफ्रीका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने धीमी शुरुआत की लेकिन एक के बाद एक बेहतरीन साझेदारियों की बदौलत अफ्रीकी टीम ने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया। हाशिम अमला ने 65 रन, डूप्लेसिस ने 62 और रूसों ने 61 रनों की पारी खेली।

हालांकि क्रिस गेल ने बीच में दो अहम विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को बड़ा स्कोर बनाने में बाधा खड़ी की थी लेकिन डीविलियर्स की आंधी के आगे सारे कैरेबाई गेंदबाज बौने साबित हुए। गेल ने डू प्लेसिस और हाशिम अमला जैसे अहम खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था। वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा बखिया जेसन होल्डर, आंद्रे रसेल और जेरोम टेलर की उधेड़ी गयी। जेसन होल्डर ने अपने 10 ओवरों में 104 रन दिये।

Story first published: Friday, February 27, 2015, 13:06 [IST]
Other articles published on Feb 27, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+