पहली पारी में भारतीय शेर 76 रनों पर ढेर (लीड)
अहमदाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की टीम मात्र 76 रन के स्कोर पर आउट हो गई।
अहमदाबाद, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की टीम मात्र 76 रन के स्कोर पर आउट हो गई।
स्थानीय सरदार पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारत के बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह असहाय नजर आए। अफ्रीकी गेंदबाजों ने सुबह की नमी और उछाल का फायदा उठाते हुए भारतीय बल्लेबाजों का पुलिंदा बांध दिया।
डेल स्टेन (पांच विकेट), मखाया नतिनी (तीन विकेट) और मोर्ने मोर्केल (दो विकेट) ने भारतीय बल्लेबाजों को महज दो घंटे के खेल में चलता कर दिया। भारतीय टीम लंच तक भी नहीं टिक पायी और 20 ओवर में आउट हो गई।
टीम की हालत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि इरफान पठान (21 रन) और महेंद्र सिंह धोनी (14 रन) भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
लंच के पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम को भी बल्लेबाजी के लिए मैदान में आना पड़ा। उन्होंने लंच के पहले के इकलौते ओवर में एक रन बनाए।
गौरतलब है कि भारत ने सुबह टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और चोटिल सचिन तेंदुलकर के स्थान पर इरफान पठान को टीम में शामिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications