इमरान खान की शादी की खबर दिखाने वालों का बजा बैंड, लगेगा जुर्माना
इस्लामाबाद। एक बार फिर से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान अपनी शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में है। नहीं-नहीं.. इमरान ने शादी नहीं की है और ना ही उनका ऐसा कोई इरादा है। बल्कि इस बार वो लोग निशाने पर आये हैं जिन्होंने इस दिग्गज क्रिकेटर और नेता की शादी की खबरें अपने चैनलों पर काफी मसाले लगाकर चलायी थी।
लो अब पाकिस्तान में कैसे चलेगा डोरेमॉन का गैजेट?
पाकिस्तान के इलेक्ट्रानिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पीईएमआरए) ने ऐसे 13 चैनलों पर 5-5 लाख का जुर्माना लगाया है, जिन्होंने इमरान की शादी की खबर चलाई थी। आपको बता दें कि पीईएमआरए ने ये एक्शन इसलिए लिया क्योंकि इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने इस बारे में शिकायत की थी।
बुक का दावा: इमरान-बेनजीर के बीच था प्यार और जिस्मानी रिश्ता
संस्था ने कहा कि सजा चैनलों को इसलिए मिलनी चाहिए क्योंकि पत्रकारिता के बहाने लोग कुछ भी मनमानी कर रहे हैं, जो कि कलम का अपमान है।
मालूम हो कि जिन चैनलों ने इमरान खान की शादी की खबर चलाई थी वो 12 जुलाई को पूरे दिन लगभग इसी खबर को फोकस कर रहे थे। गौरतलब है कि मीडिया में आयी तीसरी शादी का खंडन खुद इमरान ने ट्विटर पर किया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
