For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुए कप्तान डु प्लेसिस

भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज से बाहर हुए डु प्लेसिस

By Rizwan
India vs SA 2nd ODI: Faf Du Plessis out of series with fractured finger | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाकी बचे पांच मैचों और टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। फाफ डु प्लेसिस बाकी के दाएं हाथ की उंगली में चोट आई है। इस चोट के चलते वो बाकी मैचों में नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह ऑलराउंडर फरहान बहरदीन को टीम बुलाया गया है। बाकी सीरीज में टीम का कप्तान कौन होगा, इसका ऐलान शनिवार को किया जाएगा।

डरबन में खेले गए पहले वनडे में प्लेसिस ने शानदार खेल दिखाते हुए 112 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 120 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि उनकी टीम इस मैच को जीत नहीं पाई थी और अफ्रीका के 270 रन के लक्ष्य को भारत ने विराट और अजिंक्य की शानदार पारियों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया था।

डुप्लेसिस दूसरे स्टार खिलाड़ी हैं, जो उंगली की चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स दाएं हाथ की तर्जनी अंगुली में चोट के चलते एकदिवसीय सीरीज के पहले तीन एकदिवसीय मैचों से बाहर हैं। डिविलियर्स को भारत के खिलाफ जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान उंगली में चोट लगी, जिसे ठीक होने में दो सप्ताह का वक्त लगेगा। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 10 फरवरी को वांडरर्स में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि इस मुकाबले तक डिविलियर्स फिट हो जाएंगे और अपनी टीम के लिए मैदान पर उतरेंगे।

आपको बता दें कि भारत की टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं। हाल ही में खत्म हुई टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि भारत के लिए राहत की बात ये रही है कि पहले दो मैच हारने के बाद तीसरे मैच में भारत ने शानदार वापसी की और जोहानिसबर्ग टेस्ट में उसने साउथ अफ्रीका को 63 रन से हरा दिया। इसके बाद एक फरवरी को हुए एकदिवसीय मैच में भी भारत ने शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की है।

Story first published: Friday, February 2, 2018, 23:31 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+