For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व कप 2019 : साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, शामिल हुए कई विस्फोटक खिलाड़ी

नई दिल्ली। इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्व कप के लिए साउथ अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। टीम की कमान फाॅफ डु प्लेसिस को साैंपी गई है। वहीं पिछले साल संन्यास लेने वाले एबी डिविलियर्स की गैर-माैजूदगी में भी टीम में खतरनाक खिलाड़ियों को जगह दी गई है। सबसे खास बात यह है कि अफ्रीकी बोर्ड ने डेल स्टेन पर फिर से भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया है। 35 साल के स्टेन के लिए यह तीसरा विश्व कप होगा। इससे पहले वह आखिरी 2 टूर्नामेंट में हिस्सा बन चुके हैं।

हेंड्रिक को नहीं मिली जगह

हेंड्रिक को नहीं मिली जगह

बोर्ड ने ओपनर हाशिल अमला को भी टीम में शामिल किया है जो एक बुरे दाैर से गुजर रहे थे। रीजा हेंड्रिक उनकी जगह दावेदार माने जा रहे थे जिन्होंने 18 वनडे मैचों में 26.76 की औसत से 455 रन बनाए, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल थे लेकिन बोर्ड ने अनुभवी अमला को टीम के साथ जोड़ना अहम समझा। इमरान ताहिर और तबरेज शम्सी इंग्लैंड में दक्षिण अफ्रीका के लिए स्पिनर के रूप में भूमिका निभाएंगे। वहीं टीम में 5 तेज गेंदबाज भी चुने गए हैं। इनके तीन मुख्य तेज गेंदबाज डेल स्टेन, डेवन प्रेटोरियस, एंडिले फेहलुकवेओ रहेंगे लेकिन साथ में लुंगी नगिडी व कागिसो रबाडा भी धमाल मचाएंगे।

VIDEO: जब क्यूट बेटी ने बदनामी झेल चुके 'डैडी' को किया स्पोर्ट, देखकर लगे सभी मुस्कुराने

माैरिस को लगा झटका

माैरिस को लगा झटका

वहीं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से रंग में चल रहे तेज गेंदबाज क्रिस माैरिस को झटका लगा है। इस 31 वर्षीय आलराउंडर को बोर्ड ने नजरअंदाज किया है। आईपीएल में खेले अभीतक 6 मैचों में माैरिस 11 विकेट झटक चुके हैं। वहीं 34 वनडे मैचों में 35 विकेट निकाल चुके हैं। आईपीएल में माैरिस जिस लाइन-अप के साथ गेंदबाजी कर रहे थे, उसे देख ऐसा लग रहा था कि चोटों से गुजरने वाले स्टेन की जगह उन्हें शामिल किया जा सकता है।

दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम

दक्षिण अफ्रीका की विश्व कप टीम

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), ऐडन मार्करम, क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, रासी वेन डर दुसां, डेविड मिलर, ऐंडिल फेहलुकवायो, जेपी ड्युमिनी, डेवन प्रेटोरियस, डेल स्टेन, कागिसो रबाडा, लुंगी नगिडी, एनरिच नॉर्त्जे, इमरान ताहिर और तबरेज शम्सी

Story first published: Thursday, April 18, 2019, 17:39 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+