For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने पुजारा को नहीं पहचाना! जमकर हुई खिंचाई

India vs South Africa 3rd Test: SA Cricket Board's brain fade moment, here's how । वनइंडिया हिंदी

जोहांसबर्ग। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान चेतेश्वर पुजारा ने शानदार अर्धशतक जड़ टीम इंडिया को काफी हद तक संकट से उबारने का काम किया। हालांकि पहले दिन विकेटों के पतझड़ के बीच दीवार बनने की कोशिश करने वाले चेतेश्वर पुजारा को निराशा हाथ लगी और फिफ्टी जड़ते ही चलते बने। पुजारा ने 173 गेंदों में 50 रन पूरे किए। ये उनके टेस्ट करियर का सबसे धीमा अर्धशतक था। पुजारा ने करीब साढ़े चार घंटे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भारतीय पारी को ढहने से बचा नहीं पाए। हालांकि इसके बाद दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भारत के इस सबसे भरोसेमंद टेस्ट प्लेयर को नहीं पहचान पाया।

दरअसल, दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर पुजारा के अर्धशतक पूरा होने की जानकारी से जुड़े ट्वीट में रविचंद्रन अश्विन की तस्वीर लगा दी। जिसके बाद पुजारा के फैंस ने दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड की जमकर खिंचाई कर दी।

एक यूजर ने लिखा- जब आप किसी को मेल भेजने की जल्दी में होते हैं, लेकिन गलत फाइल अटैच कर देते हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा- आप पुजारा और अश्विन में अंतर जानते? कम से कम इसे पोस्ट करने से पहले दो बार तो देख लेते।

एक अन्य यूजर ने लिखा- एक ऑफिशियल क्रिकेट बोर्ड का सबसे खराब ट्वीट, आपके आखों को क्या हो गया..?

Story first published: Thursday, January 25, 2018, 9:19 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+