For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दक्षिण अफ्रीका में विराट-अनुष्का को मिलेगा स्पेशल ट्रीटमेंट, अफ्रीकी बोर्ड कर रहा है खास तैयारी

India vs South Africa: Virat - Anushka to get special treatment in South Africa | वनइंडिया हिंदी

केप टाउन। दक्षिण अफ्रीका के लंबे दौरे पर गई टीम इंडिया अभ्यास मैच कैंसिल कर खुद से ट्रेनिंग कर रही है। विराट की अगुआई में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई टीम इंडिया के लिए ये दौरा काफी खास माना जा रहा है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि भारत ने पहली बार 1992 में साउथ अफ्रीका का दौरा किया था। इसके बाद से भारत साउथ अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है और मौजूदा टीम में ऐसे 13 खिलाड़ी हैं जो यहां 2013-14 के अंतिम दौरे के दौरान खेल चुके हैं।

नुष्का अपने पति विराट के साथ दक्षिण अफ्रीका गई हैं

नुष्का अपने पति विराट के साथ दक्षिण अफ्रीका गई हैं

फिलहाल दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर 5 जनवरी से केप टाउन में देखने को मिलेगी लेकिन उससे पहले दक्षिण अफ्रीका से भारतीयों को खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। जी हां, दरअसल विराट कोहली इसी महीने अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं और न्यू इयर साथ में सेलीब्रेट करने के लिए अनुष्का अपने पति विराट के साथ दक्षिण अफ्रीका गई हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड अपने इन खास मेहमानों के लिए खास तैयारी कर रहा है।

 हम विराट और अनुष्का की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित

हम विराट और अनुष्का की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित

एशियन ऐज की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड भी विराट और अनुष्का के लिए कुछ स्पेशल प्लान कर रही है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका के सीईओ थबन मोरेय ने अपने बयान में कहा है कि हम विराट और अनुष्का की मेजबानी करने को लेकर काफी उत्साहित है।

हम उन्हें किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं देंगे

हम उन्हें किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं देंगे

उन्होंने कहा कि "हम उनके (विराट और अनुष्का) ठहरने के लिए स्पेशल जगह की तैयारी कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका और भारत का रिश्ता हमेशा से अच्छा रहा है, ऐसे में शादी के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका आ रहे भारतीय कप्तान हमारे देश के खास मेहमान है। हम उन्हें किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं देंगे।"

बोर्ड से किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट देने का अनुरोध नहीं

बोर्ड से किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट देने का अनुरोध नहीं

बता दें कि बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड से किसी तरह का स्पेशल ट्रीटमेंट देने का अनुरोध नहीं किया है लेकिन बोर्ड खुद फिर भी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है।

Story first published: Sunday, December 31, 2017, 14:48 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+