Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWC 2019 SAvsWI Match Preview : हार से बचना चाहेगा साउथ अफ्रीका, विंडीज बिगाड़ सकता है खेल

नई दिल्ली। आईसीसी विश्व कप का 15वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और विंडीज के बीच साउथेम्पटन में होने जा रहा है। साउथ अफ्रीका पहले से ही तीन मैच हार चुकी है। वह नहीं चाहेगा कि हार का चाैका लगाकर टूर्नामेंट से लगभग बाहर होने की उम्मीद बनाई जाए। वहीं दूसरी ओर विंडीज साउथ अफ्रीका का खेल बिगाड़ते हुए जीत हासिल करना चाहेगा। विंडीज 2 मैचों में 1 हार व एक जीत चुकी है। विंडीज को पिछले मैच में आस्ट्रेलिया से 15 रनों से हार मिली थी।

विंडीज के खिलाफ अफ्रीकी टीम में दो बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अनफिट हैं, ऐसे में उनकी जगह पर ब्युरन हेंड्रिक्स को प्लेइंग इलेवन में लिया जा सकता है। हेंड्रिक्स को चोटिल डेल स्टेन की जगह पर टीम में शामिल किया गया था। वहीं दूसरा बदलाव मार्कराम के रूप में हो सकता है, इन्हें हाशिल अमला की जगह ले सकते हैं। वहीं विंडीज की टीम ने बेहतरीन परफॉर्म किया है, लेकिन उसमें भी टीम की परफॉर्मेंस खासकर गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था। ऐसे में तीसरे मुकाबले के लिए विंडीज की टीम में परिवर्तन की उम्मीद बेहद कम है।

दोनों का आपसी रिकाॅर्ड
अगर विश्व कप में अभी तक इन दोनों टीमों के आपसी रिकाॅर्ड पर नजर डालें तो पलड़ा साउथ अफ्रीका का भारी लगता है। दोनों टीमें विश्व कप में 6 बार आमने सामने हुई हैं, जिसमें 4 बार साउथ अफ्रीका जबकि 2 बार विंडीज जीती है। 2015 के विश्व कप में विंडीज को 257 रनों से हराया था।

{headtohead_cricket_8_6}

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एल्डेन मार्कराम, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), रसी वेनडेर डसेन, डेविड मिलर, जेपी डुमिनी, एंडिले फेहलुकवायो, क्रिस मोरिस, केगिसो रबाडा, ब्युरन हेंड्रिक्स और इमरान ताहिर।

विंडीज- क्रिस गेल, ईविन लुईस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरन हेटमर, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रेथवेट, एश्ले नर्स, शेल्डन कॉटरेल और ओशाने थॉमस।

Story first published: Monday, June 10, 2019, 11:35 [IST]
Other articles published on Jun 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+