धाकड़ क्रिकेटर की पत्नी और दादी पर हुआ हमला, नेकलेस छीनकर भागा बदमाश
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ ऑलराउंडर जेपी डुमिनी की पत्नी और दादी मां पर बदमाशों ने हमला कर दिया। फर्स्ट क्लास और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर चुके डुमिनी ने खुद ट्वीट कर अपने फैंस से इसकी जानकारी दी है। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के बाद डुमिनी ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेस से संन्यास ले लिया था।
Please stay alert out there peeps. I’m well aware that there are many tragedies happening daily. Something needs to be done 😢 pic.twitter.com/NfyMdvzQXc
— JP Duminy (@jpduminy21) October 28, 2017

दादी के साथ केपटाउन की एक दवा दुकान गई थीं
गुरुवार को दोपहर उनकी पत्नी अपनी दादी के साथ केपटाउन की एक दवा दुकान गई थीं। वो दव ले ही रही थीं कि एक लड़के ने उन दोनों पर हमला कर नेकलस झपट लिया और वहां से फरार हो गया। इस हमले में डुमिनी की मां की बांह में फ्रैक्चर हो गया।

डुमिनी ने इस पोस्ट के जरिये वहां रह रहे लोगों का सावधान किया
डुमिनी ने इस पोस्ट के जरिये वहां रह रहे लोगों का सावधान किया है, जो उस क्लिनिक में दवा लेने जाते हैं। हालांकि डुमिनी की पत्नी सुरक्षित हैं और उन्हें चोटें नहीं आई हैं।

सीमित ओवरों के खेल में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं
बता दें कि टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद डुमिनी ने कहा था कि वह सीमित ओवरों के खेल में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। वनडे की बात करें तो डुमिनी ने 179 वनडे मैचों की 161 पारियों में 4668 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 4 शतक व 24 अर्धशतक लगाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
