भारत बनाम अफ्रीका: बहुत चुभ रही है टीम इंडिया की यह हार...

नई दिल्ली। टीम इंडिया जिस तरह से वानखेड़े स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से हारी है...वैसी हार की कल्पना भी किसी ने नहीं की थी, चेन्नई वनडे जीतने के बाद सबको लगा था कि मुंबई में कांटे की लड़ाई होगी लेकिन रविवार को वानखेड़े में जो हुआ उसकी उम्मीद कोई कर ही नहीं सकता था इसलिए यह हार बहुत चुभ रही है।

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पांचवें एकदिवसीय में 214 रनों के विशाल अंतर से हराया, जो रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी और टीम इंडिया के सफलतम कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के कार्यकाल की सबसे बड़ी हार है। सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि भारत अपनी ही धरती पर अपने लोगों के सामने बुरी तरह से हार रहा है।

गेंदबाजी बुरी तरह से फ्लॉप

भारत उसी समय मैच हार गया था जिस समय कप्तान धोनी ने टॉस हारा था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह से निम्नकोटी गेंदबाजी की उसके बारे में तो किसी को अंदाजा ही नहीं था, इंडियन गेंदबाजों के बदौलत भारत को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी।

रचा इतिहास

इस शानदार जीत के बाद ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत में पहली बार किसी वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका भारत में अपनी चार वनडे सीरीज हार चुका है और एक ड्रॉ रही है। वहीं, भारत भी अभी तक दक्षिण अफ्रीका में एक भी सीरीज नहीं जीत पाया है।

Story first published: Monday, October 26, 2015, 7:01 [IST]
Other articles published on Oct 26, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+