#intolerance: शाहरुख से ईडी की पूछताछ पर बोली कांग्रेस, कहा सरकार ले रही है बदला
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स प्राइवेट लि. (केआरएसपीएल) के शेयरों मे गड़बड़ी को लेकर इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने अभिनेता शाहरुख खान से तीन घंटे तक पूछताछ की।इस पूछताछ पर कांग्रेस ने सवाल खड़े कर दिए हैं और आरोप लगाया है कि सरकार उनसे बदला ले रही है। गुरुवार को कांग्रेस के नेता राशिद अल्वी ने कहा है कि इनटॉलरेंस पर शाहरुख के बयान के बाद मोदी सरकार उनके पीछे पड़ी है।
जबकि इससे पहले बीजेपी की ओर से कहा गया था कि किंग खान को ईडी का नोटिस मिला इसलिए उन्हें भारत में इनटॉलरेंस दिखने लगी। शाहरूख के लिए इस तरह के विचार पेश किये थे बीजेपी सांसद मिनाक्षी लेखी ने।
शाहरूख ने दोहराई गलती और फिर से पीछे पड़ गया आंतकी हाफिज सईद
जिन्होंने कहा था कि ED (enforcement directorate- प्रवर्तन निदेशालय) के नोटिस के बाद शाहरुख के लिए देश का माहौल बिगड़ गया। लेखी ने देश में बढ़ती असहनशीलता के दावों पर पुरस्कार लौटाने वालों को अनपढ़ करार दिया थाऔर कहा कि कांग्रेस शासन में ऐसे लोगों को संरक्षण दिया गया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
