सर जडेजा की फिरकी के सामने अफ्रीका की पारी 121 रन पर ढेर
नई दिल्ली। फिरोज शाह कोटला में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अफ्रीका की पहली पारी को सिर्फ 121 रन पर समेट दिया है। रवींद्र जडेजा की फिरकी में एक एक करके अफ्रीकी शीर्ष क्रम फंसता चला गया है।
भारतीय स्पिन गेंदबाजों की फिरकी पर जमकर अफ्रीकी बल्लेबाज नाचे और एबी डिविलियर्स 42 टीम के सर्वाधिक स्कोरर साबित हुए। जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किये।
महज 121 रनों पर दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को आउट करने के बाद टीम इंडिया को मैच में 213 रन की बढ़त हासिल हो गयी है। लेकिन बावजूद इसके कप्तान कोहली ने फॉलोऑन दिये बिना बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।
जडेजा के अलावा उमेश यादव और आर अश्विन को 2-2 विकेट मिले। टीम इंडिया की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे अफ्रीका के 5 बल्लेबाज सिर्फ 65 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गये।
इसके पहले टीम इंडिया ने दूसरे दिन भी बेहतरीन बल्लेबाजी जारी रखी और रहाणे ने बेहतरीन 127 रन की पारी खेली और आर अश्विन ने शानदार 54 रन बनाये। जिसके बाद टीम का स्कोर 334 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 121 रन ही बना सकी। वहीं खराब रोशनी की वजह से दूसरे दिन के खेल को भी समय से पहले खत्म करना पड़ा।
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
