Video:विराट कोहली नहीं करेंगे अनुष्का से शादी?
नई दिल्ली। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को भावी पति-पत्नी के रूप में देखने वाले लोगों के लिए यह करारा झटका हो सकता है कि क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि विराट कोहली अपनी लेडी लव अनुष्का से फिलहाल शादी करने के मूड में नहीं हैं।
सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली इस समय अपने करियर के पीक पर हैं इसलिए वो अपना सारा ध्यान अपने खेल पर देना चाहते हैं इसलिए अभी क्या अगले दो-तीन सालों तक वो शादी के मूड में नहीं हैं।
तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा को शादी की जल्दी है इसलिए वो विराट पर जोर डाल रही हैं लेकिन विराट के इस कड़े फैसले की वजह से खबर है कि वो काफी नाराज और अपसेट हो गई हैं।
इसी कारण वो इन दिनों विराट कोहली से दूर-दूर नजर आ रही हैं और हो सकता है कि अपनी इसी नाराजगी की वजह से वो विराट के साथ हरभजन सिंह और गीता बासरा की शादी में भी शामिल ना हो जो कि 29 अक्टूबर तो जालधंर में होने वाली है। गौरतलब है कि पहले मीडिया में खबर आयी थी कि इस साल के अंत में कोहली और अनुष्का पति-पत्नी बन जायेंगे।
<center><iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Noq7X3d50iw" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
